Skip to main content

Qualcomm ने लॉन्च किया Snapdragon 865 Plus 5G प्रोसेसर, मोबाइल एक्सपीरियंस होगा पहले से बेहतर



अभी तक स्मार्टफोन मार्केट में Qualcomm Snapdragon 855 Plus प्रोसेसर उपलब्ध था और इस प्रोसेसर पर आधारित कई फ्लैगशिप स्मार्टफोन बाजार में लॉन्च किए जा चुके हैं। यह प्रोसेसर यूजर्स को बेहतरीन परफॉर्मेंस क्षमता देने में सक्षम है। वहीं अब स्मार्टफोन यूजर्स को पहले की तुलना में फास्ट परफॉर्मेंस और शानदार एक्सपीरियंस देने के लिए Qualcomm ने नया मोबाइल प्लेटफॉर्म Snapdragon 865 Plus 5G लॉन्च कर दिया है जो कि 3GHz तक की स्पीड देने में सक्षम है। 

Qualcomm ने नए ​मोबाइल प्लेटफॉर्म Snapdragon 865 Plus 5G की घोषणा करते हुए बताया है कि यह कंपनी का अब तक सबसे तेज प्रोसेसर है और इसमें यूजर्स को 3GHz तक की स्पीड मिलेगी। यह प्रोसेसर 5G सपोर्ट के साथ आता है। इसमें ग्राफिक्स क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए Adreno 650 GPU दिया गया है। जो कि पहले तुलना में 10 गुना अधिक बेहतर है। इतना ही नहीं नए प्रोसेसर Qualcomm FastConnect 6900 के जरिए वायरलेस कनेक्टिविटी की भी सुविधा दी गई है।

Qualcomm Snapdragon 865 Plus 5G के साथ ही कंपनी ने स्पष्ट कर दिया है कि इस प्रोसेसर पर पेश होने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन ASUS ROG Phone 3 होगा। जो कि एक गेमिंग स्मार्टफोन है और Snapdragon 865 Plus 5G पर पेश होने के बाद इसका गेमिंग एक्सपीरियंस और भी शानदार हो जाएगा। बता दें कि यह स्मार्टफोन भारतीय बाजार में 22 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। हाल ही में यह स्पष्ट किया गया है ASUS ROG Phone 3 भारत में एक्सक्लूसिवली ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर उपलब्ध होगा।

वहीं Qualcomm की ओर से दी गई जानकारी में कहा गया है कि Snapdragon 865 Plus 5G प्रोसेसर का उपयोग Lenovo के अपकमिंग स्मार्टफोन Legion में भी किया जा सकता है। जो कि एक गेमिंग स्मार्टफोन है और कंपनी इसे तीन साल फिर से बाजार में उतारने की प्लानिंग कर रही है। बता दें कि इनोवेटिंग स्मार्टर, फास्टर तकनीक, परफॉर्मेंस और इमर्सिव गेमप्ले हमेशा से Lenovo Legion की पहचान रहे हैं। 



Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...