Skip to main content

Samsung Galaxy M31s इसी महीने भारत में होगा लॉन्च, मिलेगी सुपर एमोलेड डिस्प्ले



सैमसंग भारत में अपनी एम सीरीज के स्मार्टफोन में एक नया मेंबर जोड़ने की तैयारी में है। खबर है कि सैमसंग इसी महीने भारत में गैलेक्सी एम सीरीज का नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy M31s लॉन्च करने वाला है। सैमसंग गैलेक्सी एम31एस को सुपर एमोलेड इनफिनिटी ओ डिस्प्ले के साथ पेश किया जाएगा, हालांकि इस फोन की लॉन्चिंग तारीख के बारे में कंपनी ने कोई सटीक जानकारी नहीं दी है।
Samsung Galaxy M31s इसी साल फरवरी में लॉन्च हुए गैलेक्सी एम31 का अपग्रेडेड वर्जन होगा। कहा जा रहा है कि गैलेक्सी एम31एस को जुलाई के आखिरी सप्ताह में पेश किया जाएगा, जबकि इसकी बिक्री अगस्त के पहले सप्ताह से होगी।
अभी तक सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक  Galaxy M31s में 6000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी। इसके अलावा इस फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। फोन की बिक्री अमेजन इंडिया से होगी, हालांकि बाद में इसे रिटेल स्टोर पर भी उपलब्ध कराया जाएगा। गैलेक्सी एम31 में भी प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का ही था।

बता दें कि सैमसंग ने साल 2019 की शुरुआत में एम सीरीज पेश की थी जिसके बाद एक साल के अंदर एम सीरीज के तहत नौ स्मार्टफोन पेश किए गए हैं। इस सीरीज की लॉन्चिंग के बाद सैमसंग ने जे सीरीज को बंद कर दिया। वैसे देखा जाए तो सैमसंग को गैलेक्सी एम सीरीज से काफी फायदा हुआ है। इसका सबसे बड़ा कारण फोन की डिजाइन रही है।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...