Skip to main content

... तो अब चीन से पल्ला छुड़ाने की कोशिश में TikTok! जल्द शिफ्ट कर सकती है अपना हैडक्वार्टर



भारत-चीन सीमा विवाद (India-China Border Rift) के बाद भारत द्वारा 59 चाइनीज ऐप पर बैन लगने से चाइनीज कंपनियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है. नुकसान के चलते TikTok की पेरेंट कंपनी ByteDance अपने हैडक्वार्टर को चीन से बाहर शिफ्ट करने का प्लान कर रहा है. बता दें कि दुनिया में टिक टॉक के कुल यूजर्स में तीस प्रतिशत भारत में ही हैं. भारत में इस ऐप के करीब 60 करोड़ से ज्यादा डाउनलोड हैं. बीते साल बाइटडांस कंपनी ने भारत में बड़े स्तर पर फैलाव की योजना के तहत कई सीनियर पदों पर नियुक्तियां की थीं. कंपनी भारत को अपने लिए टॉप ग्रोथ देश के रूप में देख रही थी, लेकिन बैन के बाद हो रहे नुकसान की भरपाई करने के लिए ByteDance कंपनी का पुनर्गठन करने का विचार कर रहा है.

माना जा रहा भारत में बैन के बाद अब अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने भी संयुक्त राज्य अमेरिका में इस ऐप प्रतिबंध लगाने का संकेत दिए हैं. "बाइटडांस अपने टिक टॉक व्यवसाय के कॉर्पोरेट ढांचे में बदलाव का मूल्यांकन कर रहा है, कंपनी वापस उसी स्टेज पर पहुंचने के लिए कोई अच्छा विकल्प निकालने पर विचार कर रही है.'

कंपनी को हुआ करोड़ों का नुकसान- गौरतलब है कि भारत ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए चीन के 59 ऐप्स को प्रतिबंधित कर दिया था. भारत द्वारा चीन के 59 एप बैन करने से चीन की एक ही कंपनी को 45 हजार करोड़ के नुकसान की आशंका जताई जा रही है. ये कंपनी टिक टॉक और हेलो की मदर कंपनी है. चीन के सभी ऐप में टिकटॉक भारत में सबसे ज्यादा लोकप्रिय था. कई सेलिब्रेटी ट्विटर यूजर्स के फॉलोवर की संख्या लाखों में है. चीनी अखबार ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक बाइटडांस को 6 बिलियन डॉलर का नुकसान हो सकता है.


हो सकता है नए प्रबंधन बोर्ड का गठन- चर्चा है कि कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों ने कॉर्पोरेट के सामने चीन के बाहर नया हैडक्वार्टर और प्रबंधन बोर्ड के गठन का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा कि “हम अपने यूजर्स की गोपनीयता और सुरक्षा की रक्षा करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं क्योंकि हम एक ऐसा मंच बनाते हैं जो रचनात्मकता को प्रेरित करता है और दुनिया भर के लाखों लोगों के लिए खुशी देता है. हम अपने यूजर्स, वर्कर, कलाकारों के हित को देखते हुए आगे कोई कदम उठाएंगे.



Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...