Skip to main content

TRAI का ब्रॉडकास्टर्स को आदेश, 10 अगस्त तक हर हाल में लागू हो NTO 2.0



TRAI (टेलिकॉम रेग्यूलेटरी ऑथिरिटी ऑफ इंडिया) ने ब्रॉडकास्टर्स को हर हाल में NTA 2.0 को 10 अगस्त तक लागू करने का निर्देश दिया है। आपको बता दें कि बीते जनवरी में ही टेलिकॉम ऑथिरिटी ने टेलिकॉम ऑपरेटर्स को नए NTA 2.0 (नेशनल टैरिफ ऑर्डर) को रोल आउट करने का आदेश दिया था। जिसके बाद Airtel, Tata Sky, Dish TV समेत सभी डीटीएच सर्विस प्रोवाइडर्स ने नए टैरिफ ऑर्डर के तहत यूजर्स को चैनल ऑफर करने का फैसला किया था। अब बात ब्रॉडकस्टर्स पर अटकी है जहां नए टैरिफ ऑर्डर के तहत चैनल सर्विस प्रोवाइडर्स को अपने बुके पैक की दरें नए टैरिफ ऑर्डर के तहत जारी करनी हैं।

बीते शुक्रवार को टेलिकॉम रेग्यूलेटर ने सभी ब्रॉडकास्टर्स को यह निर्देश दिया है कि वो नई टैरिफ ऑर्डर के तहत यूजर्स को अपने चैनल्स ऑफर करें और NTA 2.0 के सभी प्रावधानों को 10 अगस्त तक लागू कर दें। नए टैरिफ ऑर्डर के तहत ब्रॉडकास्टर्स को अपने चैनल्स के मैक्सिमम मंथली दरें, बुके और इंटरकनेक्टेड ऑफर्स को पब्लिश करने का निर्देश दिया है, ताकि यूजर्स को चैनल्स सब्सक्राइब करने में आसानी हो सके। ट्राई ने सभी ब्रॉडकास्टर्स को आदेश दिया है कि वो अपने चैनल्स की मैक्सिमम दरें, इंटरकनेक्टेड पैक्स या ऑफर्स और बुके के बारे में ये जानकारियां अपने वेबसाइट या पब्लिक डोमेन में पब्लिश करें।

नियामक ने 1 जनवरी 2020 को डीटीएच, केबल ऑपरेटर्स और के लिए NTA 2.0 जारी किया था। TRAI ने ब्रॉडकास्टर्स पर नाराजगी जताते हुए कहा कि ब्रॉडकास्टर्स NTA 1.0 के तहत आने वाले सस्ते बुके को 1 अगस्त से बिना नियामक को बताए हुए डिसकन्टिन्यू कर रहे हैं और मंहगे बुके पब्लिश कर रहे हैं। साथ ही, नियामक ने ये भी कहा कि यह NTA 1.0 के नियमों के विरूद्ध है।

नियामक ने यह भी दावा किया है कि कुछ डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफॉर्म ऑपरेटर्स (DPOs) ने इसके बारे में नियामक से शिकायत भी की है कि ब्रॉडकास्टर्स NTA 2.0 के मुताबिक RIO (रेफरेंस इन्टरकनेक्टेड ऑफर्स) जारी नहीं कर रहे हैं। जिसकी वजह से कई DPO नए एग्रीमेंट्स के लिए ब्रॉडकास्टर्स के साथ राजी नहीं हो रहे हैं। ये इंडस्ट्री के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है। जबकि, कुछ ब्रॉडकास्टर्स अपने पुराने एग्रीमेंट्स को DPO के साथ एक्टेंड कर रहे हैं।

ब्रॉडकास्टर्स के इस रवैये की वजह से NTA 2.0 पूरी तरह से लागू नहीं हो पा रहा है। यह इस सेक्टर में ब्रॉडकास्टर्स, DPO और यूजर्स के बीच होने वाली पारदर्शिता को प्रभावित कर रही है। TRAI ने पिछले साल NTA 1.0 लागू किया था ताकि यूजर्स और ब्रॉडकास्टर्स के साथ-साथ केबल ऑपरेटर्स और सर्विस प्रोवाइडर्स के बीच एक पारदर्शिता बनी रहे। नियामक ने जनवरी 2020 में NTA 2.0 को भी इसी के तहत लागू किया है, ताकि यूजर्स को चैनल्स के लिए ज्यादा पैसे न चुकाने पड़े और ब्रॉडकास्टर्स और सर्विस प्रोवाइडर्स के बीच में भी पारदर्शिता बनी रहे।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...