Skip to main content

TRAI की नई पहल! अब अनचाहे SMS से मिलेगा छुटकारा, आसानी से ले सकेंगे एक्शन



कभी प्रॉपर्टी, कभी बैंकिंग, (banking) कभी फ्रॉड के अनचाहे मैसेज (SMS) आपके मोबाइल पर अक्सर आते रहते हैं. लेकिन अब TRAI के एक कदम से ये पता लगाना आसान हो गया है कि आखिर कौन आपको SMS भेज रहा है. अगर आप अनचाहे SMS से परेशान हैं और उस पर एक्शन चाहते हैं तो अब ये पहले से ज्यादा आसान होने वाला है. टेलीकॉम रेगुलेटर ट्राई (TRAI) ने सारी टेलीमार्केटिंग कंपनियों का डेटा अपनी वेबसाइट पर डाल दिया है.

इससे कंज्यूमर आसानी से समझ पाएगा कि किस कंपनी ने उसे SMS भेजा है. इसके अलावा SMS करने वाले के खिलाफ एक्शन भी तुरंत लिया जाएगा.


दरअसल ट्राई ने सभी टेलीमार्केटिंग कंपनियों को अपनी वेबसाइट पर रजिस्टर कर दिया है. सभी कंपनियों को एक कोड दिया गया है.

ऐसे में जो भी टेलीमार्केटिंग कंपनियां SMS करती हैं उनका पता लगाना इस कोड से आसान हो जाएगा. करीब 35000 टेलीमार्केटिंग कंपनियां रजिस्टर हुई हैं.

फ्रॉड करने वालों पर लगेगी लगाम
ग्राहक को अनचाहे कॉल्स और SMS से बचाने के लिए ट्राई ने डू नॉट डिस्टर्ब रजिस्टर बनाया है. इसमें रजिस्टर होने वाले उपभोक्ताओं को अनचाही कॉल्स और एसएमएस नहीं आते.  लेकिन इसके बावजूद जालसाज अलग अलग ID से SMS करके फर्जीवाड़ा करने की कोशिश करते हैं. ऐसे में इस नए सिस्टम से उम्मीद है कि अब फ्रॉड करने वालों पर लगाम लग जाएगी.



Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...