Skip to main content

Twitter ने डोनाल्ड ट्रंप का ट्वीट किया फोटो हटाया, जानें क्या है पूरा मामला



Twitter ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ट्वीट में पोस्ट की गई एक फोटो को हटा दिया है। इस ट्वीट पर अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स ने डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा पोस्ट किए फोटो को कॉपीराइट के तहत रिपोर्ट किया था। डोनाल्ड ट्रंप ने यह ट्वीट 30 जून को किया था। दरअसल डोनाल्ड ट्रंप ने एक मीम शेयर किया था जिसके बैकग्राउंड में ट्रंप की तस्वीर थी और इसमें लिखा था – ‘वास्तव में वे मेरी पीछे नहीं बल्कि आपके पीछे हैं, मैं बस एक जरिया हूं।’

यह तस्वीर न्यूयॉर्क टाइम्स के एक फोटोग्राफ ने क्लिक की थी जो कि सितंबर 2015 में राष्ट्रपति चुनाव के दौरान ट्रंप की कैंपेनिंग के दौरान क्लिक की गई थी। ट्विटर द्वारा इस फोटो को हटाए जाने के बाद एक मैजेस दिखाई दे रहा है जिसमें लिखा है कि यह फोटो को कॉपीराइट होल्डर के रिपोर्ट पर रिमूव किया गया है।

सोशल मीडिया साइट द्वारा डोनाल्ड ट्रंप द्वारा पोस्ट किए कंटेंट कंटेट को रिमूव किए जाने का यह लेटेस्ट मामला है। इस पर Twitter का कहना है कि यह कॉपीराइट शिकायत और हिंसा की धमकी दिए को लेकर ट्विटर की पॉलिसी का उल्लंघन है। ट्विटर ने इस इमेज को Digital Millennium Copyright Act (DMCA) के तहत न्यूयॉर्क टाइम्स की शिकायत के बाद रिमूव किया है। डोनाल्ड ट्रंप द्वारा पोस्ट किए फोटो की राइट्स न्यूयॉर्क टाइम्स के पास हैं। इस शिकायत के बाद ट्विटर ने डोनाल्ड ट्रंप द्वारा पोस्ट किए इमेज को हटा दिया।

ट्विटर इससे पहले भी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा ट्वीट किए एक वीडियो को रिमूव कर चुका है। बता दें कि बीते कुछ महीने पहले ट्रंप ने अपने ट्विटर हैंडल से रेसिस्ट बेवी वीडियो शेयर किया था। इस पर सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर ने अपनी पॉलिसी के उल्लघंन बताते हुए डिलीट कर दिया था। इसके बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया कंपनी को कानूनों में बदलाव करने की धमकी भी दी थी।

वहीं राष्ट्रपति चुनाव से पहले फेसबुक ने भी अपने प्लेटफॉर्म पर पॉलिटिकल एड को लेकर काफी बदलाव किए हैं। इस नए बदलाव के बाद यूजर्स अपने न्यूज फील्ड से पॉलिटिकल विज्ञापनों को ब्लॉक कर सकते हैं।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...