Skip to main content

Twitter की सब्सक्रिप्शन सर्विस जल्द हो सकती है लॉन्च, जानें कैसे करेगा काम



माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर जल्द ही सब्सक्रिप्शन आधारित सेवा शुरू करने वाला है। ट्विटर की इस सेवा का नाम कोडनेम Gryphon रखा गया है। ट्विटर के इस नए प्लेटफॉर्म के लॉन्च होने की सूचना के बाद उसके शेयर में सात फीसदी का उछाल देखा गया है। ट्विटर का सब्सक्रिप्शन आधारित Gryphon प्लेटफॉर्म पूरी तरह से कमाई पर फोकस होगा।
रिपोर्ट के मुताबिक Gryphon ट्विटर का एक जॉब पोस्टिंग प्लेटफॉर्म होगा। कहा जा रहा है कि ट्विटर इस प्लेटफॉर्म के लिए एक सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर की तलाश भी कर रहा है। Gryphon इंजीनियर ट्विटर की टीम से समनव्य के बाद काम करेगा।
ट्विटर ने अपने नए प्लेटफॉर्म Gryphon को लेकर पुष्टि कर दी है कि यह एक जॉब पोस्टिंग प्लेटफॉर्म होगा। बता दें कि इस साल की पहली तिमाही में ट्विटर को आठ मिलियन डॉलर्स यानी करीब 59 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है, हालांकि इस दौरान ट्विटर के यूजर बेस में 24 फीसदी का उछाल देखने को मिला है। बता दें कि इस महीने की शुरुआत में ही ट्विटर ने अपने प्लेटफॉर्म से नस्लभेदी शब्दों को हटाने का एलान किया है। अब कंपनी अपनी कोडिंग लैंग्वेज से मास्टर, स्लेव और ब्लैकलिस्ट शब्द का इस्तेमाल नहीं करेगी।इससे पहले भारतीय कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड ने सौंदर्य उत्पाद ब्रांड 'फेयर एंड लवली से 'फेयर' शब्द हटाकर उसका नाम 'ग्लो एंड लवली' कर दिया था। ट्विटर ने यह फैसला पुलिस हिरासत में अश्वेत व्यक्ति जॉर्ज फ्लायड की मौत के बाद से अमेरिका समेत यूरोपीय देशों में 'ब्लैक लाइव्स मैटर' अभियान चलाया जा रहा है।



Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Thomson ने तीन नई वॉशिंग मशीन भारत में की लॉन्च, बजट रेंज में है कीमत

इलेक्ट्रॉनिक कंपनी Thomson ने भारतीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए 6.5 किलोग्राम, 7.5 किलोग्राम और 10.5 किलोग्राम क्षमता वाली तीन नई वॉशिंग मशीन लॉन्च की हैं। इनमें पहली दो टॉप-लोड मॉडल है, जबकि तीसरी फ्रंट-लोड मॉडल है। खास बात यह है कि तीनों वॉशिंग मशीन को भारतीय यूजर्स के हिसाब से तैयार किया गया है और इन्हें 5-स्टार की रेटिंग मिली है। तो आइए जानते हैं Thomson की नई वॉशिंग मशीन की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से... Thomson की नई वॉशिंग मशीन की कीमत कंपनी ने नई वॉशिंग मशीन के 6.5 किलोग्राम वाले मॉडल की कीमत 11,499 रुपए और 7.5 किलोग्राम वाले मॉडल की कीमत 12,999 रुपए रखी है। वहीं, इसके 10.5 किलोग्राम वाले मॉडल की कीमत 22,999 रुपए है। ग्राहकों को तीनों वॉशिंग मशीन पर 2 साल की वारंटी के साथ इनकी मोटर पर 5 साल की वारंटी मिलेगी। वहीं, तीनों वॉशिंग मशीन की बिक्री 1 सितंबर से ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। Thomson की टॉप-लोड वाली वॉशिंग मशीन के फीचर्स Thomson की 6.5 किलोग्राम और 7.5 किलोग्राम क्षमता वाली वॉशिंग मशीन में सिक्स एक्शन Pulsator वॉश फीचर दिया गया है, जिस...

Google Pixel 4a का डिज़ाइन हुआ लीक, कंपनी के स्टोर पर दिखाई दिया रेंडर

Google Pixel 4a का रेंडर गूगल कनाडा स्टोर पर कुछ समय के लिए लिस्ट किया गया था, जिसमें आगामी स्मार्टफोन के डिज़ाइन की जानकारी का खुलासा हुआ है। गूगल पिक्सल 4ए स्मार्टफोन मई में I/O डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस में लॉन्च होना था, लेकिन COVID-19 महामारी के चलते यह लॉन्च इवेंट रद्द कर दिया गया। तब से पिक्सल 4ए कई लीक्स में सामने आ चुका है, लेकिन गूगल ने फिलहाल इसके आधिकारिक लॉन्च के बारे में कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। हालांकि, ऑनलाइन स्टोर के जरिए सामने आए इस लेटेस्ट रेंडर से मालूम चलता है कि गूगल ने अभी Pixel 4A सीरीज़ की आस छोड़ी नहीं है, भविष्य में शायद इसे जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। Google Canada Store  वेबसाइट पर  Pixel 4a  का रेंडर गलती से Nest Wi-Fi carousel बैनर के साथ लिस्ट कर दिया गया था। हालांकि, यह लिस्टिंग बेहद ही कम समय के लिए लाइव हुई थी, लेकिन  Verge  की नज़र इस लिस्टिंग पर पड़ ही गई। लिस्ट हुए रेंडर की बात करें, तो पिक्सल 4ए स्मार्टफोन में होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन फ्रंट पैनल पर दिया गया था, कैमरा कटआउट स्क्रीन के ऊपरी बायीं ओर स्थित था। वहीं, पिक्...