Skip to main content

Twitter ने भारत में लॉन्च किया नया सर्च प्रॉम्प्ट, मिलेगी आपदा की सटीक जानकारी



आपदा के बारे में लोगों को सबसे पहले जानकारी देने के लिए माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने नया सर्च प्रॉम्प्ट लॉन्च किया है। अपने प्लेटफॉर्म पर आपका को लेकर विश्वसनीय और प्रामाणिक जानकारी देने के लिए ट्विटर इंडिया ने एनडीआरफ के साथ साझेदारी की है। नए अपडेट के बाद जब भी कोई आपदा राहत से जुड़े कुछ कीवर्ड खोजेगा तो ट्विटर उसे उपलब्ध संबंधित जानकारी और मदद के स्रोतों के लिए निर्देशित करेगा।
यह ट्विटर के #ThereIsHelp प्रॉम्प्ट का विस्तार है, जो विशेष रूप से जनता के लिए महत्वपूर्ण मुद्दों पर स्पष्ट, विश्वसनीय जानकारी खोजने के लिए शुरू किया गया था। ट्विटर का यह आपदा सर्च प्रॉम्प्ट भारत में आईओएस, एंड्रॉयड और मोबाइल ट्विटर पर अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगा। 
इस लॉन्चिंग पर एनडीआरएफ के महानिदेशक एस.एन. प्रधान ने कहा, जहां प्राकृतिक और मानव निर्मित दोनों तरह की आपदाएं निस्संदेह व्यापक मानवीय कहर का कारण बन सकती हैं, वहीं खुला इंटरनेट और सोशल मीडिया लोगों को एक-दूसरे तथा सरकारी एजेंसियों के साथ जुड़ने में सक्षम बना कर पारिस्थितिकी तंत्र को काफी लाभ पहुंचा सकता है। वास्तविक समय पर संवाद की सुविधा उपलब्ध कराने की ट्विटर की क्षमता ने यह सुनिश्चित किया है कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी सहज रूप से उपलब्ध हो जाती है।' ट्विटर ने कहा है कि इस सुविधा की समीक्षा नियमित अंतराल पर ट्विटर टीम द्वारा की जाएगी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सभी संबंधित कीवर्ड सर्च करने पर तुरंत परिणाम दे रहे हैं या नहीं। ट्विटर ने इसके लिए कुछ सर्च कीवर्ड्स भी सुझाए हैं जैसे- #cyclone, #DisasterRelief, #earthquake, #flood, #floods, #heavyrainfall, #hurricane, #Landslides, #NDMA, #NDRF, #rain, #rainfall, #SDRF, #storm, #thunderstorm, #tsunami, #आंधी, #आंधीतूफान, #आपदा, #एनडीआरएफ, #चक्रवात, #तूफान, #बाढ़, #बारिश, #भूकंप, #भूचाल, #भूस्खलन, #राज्यआपदाप्रतिक्रियाबल, #सुनामी, #राष्ट्रीयआपदाप्रतिक्रियाबल, #राष्ट्रीयआपदाप्रबंधनएजेंसी


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...