Skip to main content

UFO VPN, Super VPN, Flash VPN और दूसरी वीपीएन ऐप्स से यूजर्स का 1.2TB डाटा लीक



PN सर्विस सुरक्षित नहीं हैं, जैसा कि इन्हें लेकर दावा किया जाता है। आठ पॉपुलर वीपीएन सर्विस के जरिए 1.2TB यूजर्स का डाटा लीक हुआ है। ये VPN ऐप्स अब तक Google Play Store पर मौजूद हैं। इन ऐप्स में से गूगल प्ले स्टोर से फिलहाल एक को डिलीट किया गया है। 

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, UFO VPN के जरिए 894GB यूजर्स का डाटा और इंफॉर्मेशन इंटरनेट पर लीक हुआ है। यह जानकारी Comparitech ने दी है, इसके मुताबिक UFO VPN के जरिए यूजर्स की कई जानकारी जिसमें अकाउंट के पासवर्ड समेत, VPN सेशेन/टोकन, सर्वर और क्लाइंट के डिवाइस दोनों की IP एडरेस जैसी जानकारी लीक की है। ये सभी जानकारी प्लेन टेक्स्ट के रूप में मौजूद है। UFO VPN सर्विस का हेडक्वार्टर Hong Kong में स्थित है। UFO VPN ऐप को गूगल प्ले स्टोर पर करीब दस करोड़ बार डाउनलोड किया गया है।

Comparitech की रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 20 करोड़ यूजर्स रोजाना लॉगइन करते हैं। VPN service प्रोवाइडर को कई बार इन डाटा लीक के बारे में बताया गया लेकिन उन्होंने इस तरह की रिपोर्ट का हमेशा से खंडन किया है। UFO VPN का कहना है कि यूजर्स के लॉग्स की जानकारी ट्रेफिक को मॉनीटरिंग करने के लिए रखा जाता है और फिर इसे हटा दिया जाता है।

UFO VPN के अतिरिक्त हॉन्ग कॉन्ग स्थित सात दूसरे वीपीएन सर्विस प्रोवाइडर से यूजर्स का 1.2TB डाटा ऑनलाइन लीक होने की जानकारी सामने आई है। इस लिस्ट में FAST VPN, Free VPN, Super VPN, Flash VPN, Secure VPN, Rabbit VPN और UFO VPN शामिल है। इसके साथ ही VPNmentor के मुताबिक ये सभी VPN सर्विस प्रोवाइडर एक जैसे Elasticsearch सर्वर और एक पेमेंट रिसीपेंट Dreamfii HK Limited का प्रयोग करते हैं।

VPN सर्विस प्रोवाइडर्स के जरिए लीक हुए डाटा में कई संवेदशील जानकारियां जैसे घर का पता, Bitcoin और PayPal पेमेंट डिटेल्स, ईमेल एडरेस, पासवर्ड और यूजर्स का नाम जैसी जानकारियां शामिल हैं। Dreamfii HK इन सभी वीपीएन सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों की पैरेंट कंपनी है। ये VPN ऐप्स अभी भी Play Store पर बनी हुई हैं जिसमें से केवल Rabbit VPN को हटाया गया है।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...

Flipkart Big Billion Days sale 16 अक्टूबर से Samsung, Oppo, Realme सहित किस फोन पर मिल रही कितनी छूट

  Flipkart Big Billion Days Sale के तहत सेल की शुरुआत 16 अक्टूबर से होगी. इसमें SBI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 10 फीसदी रूपये की छूट मिलेगी. Flipkart Plus इस्तेमाल करने वाले सदस्यों के लिए 15 अक्टूबर से ही एक्सेस मिल जाएगा. आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज की सेल 21 अक्टूबर को खत्म होगी. बिग बिलियन डेज सेल में खरीददारों को कपड़ों, स्मार्टफोन, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स आदि पर ऑफ़र और डिस्काउंट मिलेगा. फ्लिपकार्ट के साथ ही अमेजोन पर भी इसी दिन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल होगी. इसके प्राइम सदस्यों को एक दिन पहले ही सेल एक्सेस करने का मौका मिलेगा. यानी 17 से सेल शुरू होगी लेकिन प्राइम मेम्बर एक दिन पहले एक्सेस कर पाएंगे. आपको बताते हैं कि इस सेल में टॉप डील्स कौन सी है. >> 6GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ Poco M2 की कीमत 10499 रूपये होगी. >> Poco M2 और Poco M2 Pro स्मार्टफोन 4000 रुपये की छूट के साथ मिलेंगे। इन दोनों फोन्स को क्रमशः 10,499 रुपये और 12,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. >> Realme C11 6499 रूपये में आएगा. >> Realme Narzo 20 Pro और Realme N...