Skip to main content

WhatsApp में जल्द आ रहा ये नया फीचर! Animated Stickers में होगा ऐसा बदलाव



वॉट्सऐप (whatsapp) पर स्टिकर फीचर लोगों के पसंदीदा फीचर में से एक है, और भारतीय यूज़र्स इस फीचर का काफी इस्तेमाल करते हैं. वॉट्सऐप ने हाल ही में इसी से जुड़ा Animated Sticker लॉन्च किया है. एनिमेटेड स्टिकर में भेजे गए स्टिकर मूव करते रहते हैं. आपने ध्यान दिया होगा कि वॉट्सऐप चैट पर भेजे गए एनिमेटेड स्टिकर्स को लूप पर प्ले नहीं किया जा सकता है. प्ले करने के लिए चैट को ऊपर और नीचे स्क्रोल करना पड़ता है. यानी कि इसे लूप पर नहीं प्ले किया जा सकता है.

लेकिन एक रिपोर्ट से हिंट मिला है कि अब वॉट्सऐप अपने एनिमेटेड स्टिकर्स में इनफिनिट लूप प्ले लाने पर काम कर रहा है. WABetaInfo ने ट्वीट में बताया कि वॉट्सऐप infinite animation पर काम करने की प्लानिंग कर रहा है. ट्वीट में वीडियो भी शेयर की गई है, जिसमें दिखाया गया है कि एनिमेटेड स्टिकर वॉट्सऐप पर लूप में कैसे प्ले होता दिखेगा.



वैसे तो वॉट्सऐप ने इस अपडेट के बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है. लेकिन  WABetaInfo का कहना है कि आने वाले समय में इस फीचर को नए ऑप्शन के रूप में किया जा सकता है.

कैसे मिलेंगे Animated Stickers?
वॉट्सऐप ने हाल ही में एंड्रॉयड और iOS यूज़र्स के लिए Animated Stickers लॉन्च किए हैं. यूज़र्स को ऐप के स्टिकर स्टोर के पास ही एनिमेटेड स्टिकर्स स्टोर का भी ऑप्शन दिखेगा. इसके बगल में एक प्ले बटन दिया गया है, जिससे पुराने स्टिकर्स और नए में अंतर पता चल सके.

एंड्रॉयड और iOS, दोनों प्लेटफॉर्म के वॉट्सऐप पर नए एनि​मेटेड स्टिकर्स में रिको स्वीट लाइफ, Playful Piyomaru, Bright Days, Moody Foodies, और Chummy Chum Chums के स्टिकर्स उपलब्ध हैं. जानकारी मिली है कि वॉट्सऐप अब इसे डेस्कटॉप वर्जन के लिए भी रोल आउट कर रही है. ये फीचर एंड्रॉयड v2.20194.16 और iOS v2.20.70 पर काम कर रहा है. जब एक बार आपका वॉट्सऐप अपडेट हो जाता है तो आप चैट के स्टिकर के सेक्शन में जाकर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं.



Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...