Skip to main content

WhatsApp ने भारत में शुरू किया गया खास कैंपेन, अब कंपनी शेयर करेगी लोगों की सच्ची कहनियां



इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने भारत में अपना ब्रांड कैंपेन शुरू किया है और इस कैंपेन को 'It's Between You' नाम दिया गया है। इस कैंपेन की जरिए कंपनी लोगों को यह बताएगी कि सोशल डिस्टेंसिंग को मैंटेन करते हुए लोगों ने एक-दूसरे से कनेक्ट रहने के लिए किसी तरह इस ऐप का इस्तेमाल किया है। Facebook के स्वामित्व वाली कंपनी WhatsApp का इस्तेमाल लॉकडाउन के दौरान लोगों ने मैसेजिंग के लिए ही नहीं बल्कि वीडियो कॉलिंग के लिए काफी किया है। 

WhatsApp ने अपने ब्रांड कैंपेन 'It's Between You' के लिए बॉलीवुड निदेशक गौरी शिंदे और विज्ञापन एजेंसी बीबीडीओ इंडिया की सर्विसेज ली है। इस कैंपेन के जरिए कंपनी कुछ विज्ञापन दिखाएगी और इन विज्ञापनों में बताया जाएगा कि किस तरह मैसेज, वॉयस कॉल और वीडियो कॉल्स ने एक-दूसरे को जोड़कर रखा है। भारत में WhatsApp के एक्टिव यूजर्स की संख्या 40 करोड़ से अधिक है और WhatsApp के लिए भारत एक बड़ा बाजार है।

Facebook India के डायरेक्टर अविनाश पंत ने पी​टीआई को बताया कि 'इस अभियान के जरिए हम कुछ सच्ची कहानियां लोगों से शेयर करेंगे और इन कहानियों में बताया जाएगा कि कैसे भारतीय WhatsApp के जरिए रोजाना अपने नजदीकी लोगों से संपर्क में रहते हैं।' साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि 'WhatsApp ऐसे लोगों के लिए लाइफलाइन की तरह है जो कि अपने परिवार व दोस्तों से दूर हैं। ऐसे में WhatsApp अपनों से संपर्क साधने का एक सबसे बेहतरीन माध्यम है।' 



Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...