Skip to main content

Xiaomi 14 जुलाई को ला रही हवा भरने वाला छोटा इलेक्ट्रिक पंप, ज़्यादा नहीं है कीमत



स्मार्टफोन के लिए पॉपुलर कंपनी शियोमी (Xiaomi) जल्द भारत में नई एक्सेसरीज़ लाने के लिए तैयार है. शियोमी इंडिया ने ट्विटर पर 23 सेकेंड का वीडियो शेयर किया है जिसमें आने वाले गैजेट के अलग-अलग पार्ट की झलक दिखाई दे रही है. ट्वीट में लिखा है, ‘#SmartTech का कॉम्पैक्ट और पोर्टेबल पीस जल्द आ रहा है. 14 जुलाई को उठेगा पर्दा, हमारे साथ बने रहें!’

टीज़र क्लिप से अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि आने वाला प्रोडक्ट Mi Portable Electric Compressor होगा, जिसकी कीमत UK में 39.99 पाउंड (लगभग 3,700 रुपये) है. शियोमी UK वेबसाइट की लिस्टिंग के मुताबिक ये शियोमी का इलेक्ट्रिक टायर पम्पिंग डिवाइस है. ये डिजिटल डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें टायर का प्रेशर देखा जा सकेगा. इसमें दी गई डिस्प्ले PSI (पाउंड पर स्क्वायर इंच) लेवल बताती है.


इस डिवाइस का इस्तेमाल करके यूज़र्स प्रेशर को पहले से सेट कर सकते हैं. साथ ही ये डिवाइस सेट किए गए प्रेशर तक पहुंच कर ऑटोमैटिकली बंद हो जाएगा. इसके एयर कंप्रेसर में LED लाइट दी गई है, ताकि आप अंधेरे में भी इसका इस्तेमाल कर पाएं.



कई खास फीचर्स

पोर्टेबल इलेक्ट्रिक पंप देखने में काफी कॉम्पैक्ट है जिसे आप एक हाथ में भी उठाकर कहीं भी ले जा सकते हैं. इस प्रॉडक्ट का डायमेंशन बिना पाइप के 124x71x45.3mm है. ये टायर इलेक्ट्रिक इंफ्लेटर पंप Micro-USB चार्जिंग इंटरफेस के साथ आता है. इसके इंफ्लेशन प्रेशर की रेंज 0.2-10.3bar/3-150psi है. ये डिवाइस बाइक, साइकिल, फुटबॉल और कार के टायर में हवा भरने के लिए काफी होगा. कंपनी ने इसमें 2000mAh बैटरी दी है, और ये तीन घंटे के समय में फुल चार्ज हो जाता है.



Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...