Skip to main content

Zee5 Club नया अफोर्डेबल सब्सक्रिप्शन प्लान हुआ लॉन्च, 1 रुपये प्रतिदिन के खर्चे में देख सकेंगे पसंदीदा प्रोग्राम्स



Zee5 ने अपने नए अफोर्डेबल सब्सक्रिप्शन प्लान Club को पेश किया है। इस प्लान को खास तौर पर Hotstar VIP जैसे अफोर्डेबल सब्सक्रिप्शन प्लान को चुनौती देने के लिए पेश किया गया है। इन दिनों डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के जरिए पसंदीदा शोज और वेब सीरीज की व्यूअरशिप में बेतहाशा वृद्धि हुई है। जिसे देखते हुए सभी OTT प्लेयर्स अपने सस्ते और बजट फ्रेंडली प्लान्स को यूजर्स के लिए पेश कर रहे हैं। इन सस्ते प्लान्स की वजह से यूजर्स को एक ही जगह टीवी और वेबसीरीज एक्सेस करने की सुविधा मिलती है। पिछले साल Hotstar ने अपने अफोर्डेबल प्लान VIP को पेश किया था। इस प्लान में यूजर्स को 399 रुपये में पूरे साल भर की सब्सक्रिप्शन मिलती है।

Zee5 Club सब्सक्रिप्शन प्लान की दर भी 365 रुपये प्रति साल रखी गई है। इस नए सब्सक्रिप्शन प्लान में यूजर्स को Zee5, ALTBalaji के चुनिंदा शोज, 1,000 से ज्यादा मूवीज और Zee Zindgi चैनल के शोज देखने को मिलेंगे। साथ ही, यूजर्स को 90 लाइव टीवी चैनल देखने की भी सुविधा मिलेगी। यह कंपनी के 999 रुपये प्रति साल वाले प्रीमियम प्लान के मुकाबले बेहद की कम कीमत में पेश किया गया है। इस नए सब्सक्रिप्शन प्लान में यूजर्स 1 रुपये प्रतिदिन के खर्चे पर अपने पसंदीदा वेबसीरीज और लाइव चैनल्स एक्सेस कर सकेंगे।

इस नए सब्सक्रिप्शन प्लान के लॉन्च के मौके पर Zee5 के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट राहुल मरोली ने कहा कि Zee5 Club के जरिए हर भारतीय को हाइपर पर्सनलाइज्ड और सीमलेस कंटेंट व्यूइंग का एक्सपीरियंस मिलेगा। Zee5 Club का एक्सेस यूजर्स Android और iOS दोनों डिवाइसेज पर कर सकेंगे। इसके लिए यूजर्स को Zee5 ऐप को अपने स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी, टेबलेट या फिर स्ट्रीमिंग डिवाइसेज में इंस्टाल करना होगा। इस प्लान में खास बात ये भी है कि यूजर्स Zee TV पर सीरीयल्स आने वाले एपिसोड को पहले ही एक्सेस कर सकेंगे। वहीं, इस अफोर्डेबल प्लान के लॉन्च होने के बाद अन्य OTT प्लेटफॉर्म्स को चुनौती मिलने वाली है।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...

Flipkart Big Billion Days sale 16 अक्टूबर से Samsung, Oppo, Realme सहित किस फोन पर मिल रही कितनी छूट

  Flipkart Big Billion Days Sale के तहत सेल की शुरुआत 16 अक्टूबर से होगी. इसमें SBI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 10 फीसदी रूपये की छूट मिलेगी. Flipkart Plus इस्तेमाल करने वाले सदस्यों के लिए 15 अक्टूबर से ही एक्सेस मिल जाएगा. आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज की सेल 21 अक्टूबर को खत्म होगी. बिग बिलियन डेज सेल में खरीददारों को कपड़ों, स्मार्टफोन, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स आदि पर ऑफ़र और डिस्काउंट मिलेगा. फ्लिपकार्ट के साथ ही अमेजोन पर भी इसी दिन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल होगी. इसके प्राइम सदस्यों को एक दिन पहले ही सेल एक्सेस करने का मौका मिलेगा. यानी 17 से सेल शुरू होगी लेकिन प्राइम मेम्बर एक दिन पहले एक्सेस कर पाएंगे. आपको बताते हैं कि इस सेल में टॉप डील्स कौन सी है. >> 6GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ Poco M2 की कीमत 10499 रूपये होगी. >> Poco M2 और Poco M2 Pro स्मार्टफोन 4000 रुपये की छूट के साथ मिलेंगे। इन दोनों फोन्स को क्रमशः 10,499 रुपये और 12,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. >> Realme C11 6499 रूपये में आएगा. >> Realme Narzo 20 Pro और Realme N...