Skip to main content

भारत में चीनी ऐप बैन का असर, Zoom ने चीन के निवेश और हायरिंग से बनाई दूरी



भारत सरकार की ओर से 59 चीनी ऐप्स बैन कर दिया है। इस बीच चीन के खिलाफ भारत में एक माहौल तैयार हो गया है। ऐसे में अमेरिकी सोशल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप Zoom ने चीनी निवेश और चीन के लोगों की हायरिंग नहीं करने का ऐलान किया है। Zoom ने साफ किया कि आने वाले दिनों में भारत में लोकल टैलेंट को मौका दिया जाएगा। Zoom ने बताया कि भविष्य में चीन से आने वाले निवेश को शामिल नहीं किया जाएगा। Zoom ऐप के प्रेसिडेंट (इंजीनियरिंग एंड प्रोडक्ट) Velchamy Sankarlingam ने कहा कि Zoom के लिए भारत एक बड़ा मार्केट है और आगे भी रहेगा। हालांकि उनका मानना है कि Zoom ऐप को लेकर काफी भ्रम पैदा किया जा रहा है। खासकर Zoom ऐप के चीनी कनेक्शन को लेकर भारत में काफी भ्रम की स्थिति में हैं और सोशल मीडिया पर जूम ऐप को बैन करने की मुहिम चलाई जा रही है।

भारत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए पॉप्युलर प्लेटफॉर्म Zoom के इस्तेमाल को लेकर पिछले माह भारत की इंटेलीजेंस एजेंसियों ने चिंता जाहिर की थी और इसके इस्तेमाल को लेकर ऐतियात बरतने की सलाह दी थी। वहीं 59 चीनी ऐप बैन के बाद भारत के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर Zoom बायकाट की मुहिम शुरू हो गई थी। ऐसे में Zoom ने स्पष्ट किया कि Zoom एक अमेरिकी कंपनी है, जिसका हेडक्वॉर्टर कैलिफोर्निया के San jose में है। इसके अलावा एक टेक्नोलॉजी कंपनी होने के नाते Zoom का चीन में एक ऑफिस है। 

Zoom ने कहा कि उसकी तरफ से ऐप में भारतीय हिस्सेदारी को बढ़ाया जाएगा, जो भारत की डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया की मुहिम को आगे बढ़ाया जाएगा। Zoom का ऑफिस मुंबई में है साथ ही मुंबई और हैदराबाद में दो डाटा सेंटर हैं। कंपनी ने ऐलान किया उसके टॉप मैनेजमेंट में तीन भारतीय चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर Aparna Bawa, कारपोरेट चीन इन्फॉर्मेशन ऑफिसर सुनील मदन और प्रेसिडेंट (इंजीनियरिंग एंड प्रोडक्ट) Velchamy Sankarlingam शामिल हैं।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...