Skip to main content

लॉन्च हुआ 10,000 एमएएच बैटरी वाला स्मार्टफोन, जानें इसके बारे में


Gionee M30 स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया गया है। यह एक मिड-रेंज हैंडसेट है, जिसमें 8 जीबी रैम, 128 जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज और 10,000mAh की विशाल बैटरी दी गई है। फोन में केवल दो कैमरे हैं - एक पीछे की तरफ और दूसरा फ्रंट में। जियोनी एम30 के पीछे एक फिंगरप्रिंट सेंसर और सुरक्षा के लिए एक एन्क्रिप्शन चिप शामिल है। याद दिला दें कि हाल ही में कंपनी ने एक नया फोन चीन में और एक भारत में लॉन्च किया था और अब यह कंपनी का कुछ दिनों के भीतर लॉन्च किया तीसरा नया स्मार्टफोन है।
 

Gionee M30 price, availability

Gionee M30 को केवल 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत चीन में 1,399 चीनी युआन (लगभग 15,000 रुपये) है। फोन JD.com और अन्य रिटेलर्स के जरिए अगस्त में बिक्री के लिए उपलब्ध हो सकता है। फोन को केवल ब्लैक रंग के विकल्प में लॉन्च किया गया है। इसमें पीछे की तरफ लेदर फिनिश मिलती है। जियोनी ने फोन की भारत रिलीज़ की तारीख के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

Gionee M30 specifications

जियोनी एम30 में 720x1,440 पिक्सल के रिज़ॉल्यूशन के साथ 6 इंच का एचडी+ एलसीडी स्क्रीन मिलता है। यह मीडियाटेक हीलियो पी60 चिपसेट के साथ आता है, जिसमें 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलता है। स्मार्टफोन में 25 वॉट फास्ट चार्जिंग के और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट के साथ 10,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।

फोटोग्राफी के लिए, Gionee M30 के बैक पर एक 16-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर और फ्रंट में अनलॉक फीचर के साथ एक 8-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर मिलता है। फिंगरप्रिंट सेंसर को रियर कैमरा मॉड्यूल के नीचे रखा गया है। फोन अतिरिक्त सुरक्षा के लिए समर्पित एन्क्रिप्शन चिप से लैस आता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 3.5 एमएम जैक, स्टीरियो स्पीकर और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलता है।

जियोनी ने हाल ही में चीन में Gionee K3 Pro को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच और कैमरा मॉड्यूल पर अजीब जगह सेट किए गए एक फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ लॉन्च किया है। वहीं, भारत में Gionee Max को ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, डुअल रियर कैमरा सेटअप और एक बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 5,999 रुपये है। यह फोन Flipkart के जरिए 31 अगस्त से बिक्री के लिए पेश होगा।





 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...