Skip to main content

मुकेश अंबानी ने 2G को लेकर सरकार के सामने रखी बड़ी मांग, कहा- तत्काल प्रभाव से उठाया जाए कदम



रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने शुक्रवार को सरकार से 2G सर्विस को बंद करने को लेकर तत्काल प्रभाव से कदम उठाने की मांग की, जिससे 30 करोड़ फीचर फोन इस्तेमाल करने वाले करीब 30 करोड़ यूजर्स को बुनियादी तौर पर इंटरनेट मुहैया कराया जा सके। उन्होंने कहा कि भारत समेत दुनियाभर के ज्यादातर देश जिस वक्त में 5G इस्तेमाल करने के दौर में पहुंच रहे हैं। ऐसे वक्त में भारत के 30 करोड़ फोन यूजर्स को 2G के दौर से निकालने के प्रयास होने चाहिए।

25 साल पहले आज ही के दिन देश में पहली मोबाइल कॉल की शुरुआत होने के मौके पर अंबानी ने भारतीय सेलुलर आपरेटर्स संघ (COAI) के “देश की डिजिटल उड़ान” नाम से आयोजित एक वर्चुअल कार्यक्रम में अंबानी ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि देश को 2जी मुक्त बनाकर इसे इतिहास का हिस्सा बनाया जाए। इसके लिए मुकेश अंबानी ने सरकार से तत्काल प्रभाव से एक पॉलिसी लाने की मांग की है। अंबानी की तरफ से पहले ही ऐलान किया गया था कि रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड का टेलीकॉम आर्म भारत को 2G मुक्त बनाने के लिए Jio फीचर फोन से लोगों को किफायती स्मार्टफोन की शिफ्ट करने की कोशिश कर रहे हैं।

अंबानी ने कहा लॉकडाउन के बीच मोबाइल, जिंदगी का जरूरी हिस्सा बन कर उभरा है और लोगों को सशक्त बनाने का एक माध्यम बना। उन्होंने कहा कि मोबाइल ने राष्ट्र को कठिन समय में भी जोड़े रखा और अर्थव्यवस्था का पहिया मोबाइल के दम पर ही घूमता दिखा। डिजिटल अर्थव्यवस्था में Jio के योगदान के बारे में बोलते हुए अंबानी ने कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म हमारे लाखों किसानों, छोटे व्यापारियों, उपभोक्ताओं, छोटे और मध्यम उद्यमों, छात्रों, शिक्षकों, स्वास्थ्य देखभाल कर्मचारियों और इनोवेशन को सशक्तिकरण के नए और उन्नत उपकरण प्रदान करेगा। इससे हमारे प्रतिभाशाली युवाओं के लिए नए और आकर्षक रोजगार और आजीविका के अवसर भी पैदा होंगे। jio ने अपने लॉन्च के पहले चार वर्षों में 40 करोड़ के करीब ग्राहक जोड़ लिए हैं। RIL चेयरमैन मुकेश अंबानी ने 43वें एजीएम में कहा कि Jio ने 5G सॉलूशन बना लिया है, जो भारत में वर्ल्ड क्लास 5G सर्विस प्रदान करेगा. इसका डिजाइन पूरी तरह से डेवलप किया जा चुका है. ये भी बताया गया कि स्‍पेक्‍ट्रम की उपलब्‍धता के साथ ही इसका ट्रायल शुरू हो जाएगा।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...