Skip to main content

दुनिया का पहला 5G AR चश्मा जल्द देगा दस्तक, कीमत होगी 44,166 रुपए


दुनिया का पहला 5G बेस्ड ऑगमेंटेड रियलिटी (AR) ग्लास यानि चश्मा जल्दी साउथ कोरया में लॉन्च होने वाला है। इसे साउथ कोरिया की बड़ी टेलीकॉम फर्म LG Uplus Corp ने बनाया है। LG Uplus Corp ने मंगलवार को कहा कि कंपनी चीनी मिक्स्ड रिएल्टी प्रोडक्ट डेवलपर्स Nreal और चिपमेकर Qualcomm की साझेदारी के साथ U+ Real Glass को लॉन्च करेगी। इस साझेदारी से कंपनी वियरेबल्स AR मार्केट में अपनी 5G सर्विस का विस्तार करेगी। LG का यह ग्लास यानी चश्मा खासतौर पर LG Uplus 5G और सेलेक्ट स्मार्टफोन को सपोर्ट करेगा। इसमें Samsung Galaxy Note 20 स्मार्टफोन शामिल है, जिसे Samsung की तरफ से हाल ही में लॉन्च किया गया है। LG Glass की भारत में jio Glass से टक्कर होगी। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने Annual general meeting में Jio Glass को लॉन्च किया था। 

LG Uplus का 5G रिएल्टी ग्लास यूजर के लिए ज्यादा फ्रेंडली है। इसका वजन 88 ग्राम है। Yonhap न्यूज एजेंसी की मानें, तो इस डिवाइस की कीमत करीब 44,166 रुपए हो सकती है। इस चश्मे को यूजर स्मार्टफोन के USB पोर्ट से कनेक्ट कर सकेंगे। साथ ही इसमें कई एप्लीकेशन का सपोर्ट मिलेगा। डिवाइस के लिए स्मार्टफोन एक रिमोट की तरह काम करेगा। कंपनी इस चश्में पर अभी काम कर रही है। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि अगले साल तक यूजर हैंड जेस्चर की मदद से डिवाइस को कंट्रोल कर सकेंगे. इसके अलावा यह डिवाइस LG Uplus' 5G बेस्ड AR कंटेंट को सपोर्ट करेगी, जिससे यूजर लाइव परफॉर्मेंस  देख सकेंगे. कंपनी यूएस बेस्ड AR डेवलपर्स Spatial की साझेदारी में अगले साल तक डिवाइस कॉन्फ्रेंस कॉल सर्विस को शुरू कर सकती है। ग्लोबल मार्केट रिसर्च फर्म IDC के मुताबिक साल 2024 तक AR Glass का ग्लोबल शिपमेंट 41.1 मिलयन हो सकता है। पिछले साल तक AR Glass का शिपमेंट करीब 2 लाख यूनिट था। 


 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...