Skip to main content

Apple जल्द ला सकता है अपना खुद का ‘Search Engine’, गूगल को देगा टक्कर


गूगल (Google) को टक्कर देने के लिए अमेरिकी टेक दिग्गज कंपनी ऐपल (Apple) जल्द खुद का सर्च इंजन लॉन्च कर सकती है. रिपोर्ट के मुताबिक ऐपल अपने सर्च इंजन (apple search engine) पर काम कर रही है और अपना खुद का सर्च इंजन लॉन्च कर सकती है. इस रिपोर्ट के मुताबिक ऐपल अपने स्पॉटलाइट सर्च इंजन के लिए इंजीनियर्स नियुक्त कर रहा है. स्पॉटालाइट मैक ओएस में दिया गया एक महत्वपूर्ण सर्च फीचर है, जहां से यूज़र अपने मैकबुक से लेकर वेब के कॉन्टेंट सर्च कर सकते हैं.

टेक वेबसाइट Coywolf की एक रिपोर्ट में कुछ प्वॉइंट्स बताए गए हैं जिससे इस रिपोर्ट से हिंट मिल रहा है कि कंपनी अपना सर्च इंजन ला सकती है और उसने इस पर काम करना शुरू कर दिया है.

ऐपल के सर्च इंजन के लिए निकाली गई नौकरियों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), मशीन लर्निंग (ML) और नैचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिसंग (NLP) का उल्लेख भी किया गया है, जिस हिसाब से ऐपल ने इन नौकरियों का उल्लेख किया है जिससे लगता है कंपनी अपने सर्च इंजन में इन सभी को नियुक्त करने के मूड में हैं, इससे ऐसे संकेत मिलते हैं.

बता दें कि गूगल ऐपल को हर साल आईफोन, आईपैड और मैक ओएस में डिफॉल्ट सर्च इंजन गूगल को रखने के लिए करोड़ों रुपये देती है. रिपोर्ट के मुताबिक ये डील जल्दी ही खत्म हो सकती है. CoyWolf की रिपोर्ट के अनुसार यूके कंपटीशन एंड मार्केट अथॉरिटी ऐपल और गूगल के सर्च इंजन की इस डील को लेकर कड़ा रूख अपना सकती है.

यूके कंपटीशन एंड मार्केट अथॉरिटी की रिपोर्ट में कहा गया था कि ऐपल का मार्केट शेयर दुनिया भर में काफी अधिक है, ऐसे में अथॉरिटी का मानना है कि चूंकि गूगल सर्च डिफॉल्ट होने की वजह से दूसरे सर्च इंजन को मोबाइल फोन में आने का अवसर ही नहीं मिलता है.

इन सब के चलते ऐपल एक स्वतंत्र सर्च इंजन पर काम कर रहा है. ऐपल द्वारा इसे गूगल के विकल्प के तौर पर पहले अपने डिवाइस में लगाया जा सकता है और बाद में पब्लिक के लिए लॉन्च किया जा सकता है ऐसी उम्मीद की जा रही है.


Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...