Skip to main content

Asus ने भारत में लॉन्च किए 4 नए धांसू लैपटॉप! जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन



Asus ने भारत में अपने चार नए लैपटॉप Asus ZenBook 13, ZenBook 14, Asus VivoBook S14 और VivoBook K14 लॉन्च कर दिए हैं. इन सभी लैपटॉप को ऑफलाइन के साथ Amazon और Flipkart शॉपिंग साइट से भी खरीद सकते हैं. लैपटॉप में लेटेस्ट 10th जनरेशन इंटेल कोर प्रोसेसर दिया गया है. ZenBook 13 और ZenBook 14 में 22 घंटे की बैटरी लाइफ और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है.

कीमत
Asus ZenBook 13 - 79,990 रुपये से शुरू
Asus ZenBook 14 - 79,990 रुपये से शुरू
Asus VivoBook S14 - 67,990 रुपये से शुरू
Asus VivoBook Ultra K14 - 39,990 रुपये से शुरू


स्पेसिफिकेशन्स

ZenBook 13-
ZenBook 13 में 13.3 इंच का LED बैकलिट डिस्प्ले 88 फीसदी स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो के साथ मिलता है. इसमें 10th जनरेशन Intel Core i7 प्रोसेसर दिया गया है जो Iris Plus ग्राफिक्स के साथ है. इसके साथ विन्डोज 10 होम प्रीलोडेड मिलती है. इसमें 16GB रैम और 1TB तक का स्टोरेज है. लैपटॉप में 67Wh लीथियम बैटरी मिलेगी, जो 22 घंटे के पावरबैक के साथ आएगी. कनेक्टिविटी के लिए दो Thunderbolt 3 port, एक USB 3.2 Type-A port और एक HDMI पोर्ट मिलेगा.

ZenBook 14-
ZenBook 13 और Zenbook 14 में लगभग सभी चीजें समान हैं. सिर्फ इसके वजन और स्क्रीन में अंतर है. ZenBook 14 14 इंच का LED बैकलिट डिस्प्ले 90 फीसदी स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो के साथ आता है.

VivoBook S14-
VivoBook S14 में विन्डोज 10 होम प्री इंस्टॉल और 14 इंच का LED बैकलिट फुल एचडी आईपीएस पैनल 16:9 अस्पेक्ट रेश्यो और 85 फीसदी स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो के साथ आता है. लैपटॉप में ntel Core i7 10510U CPU, 2GB GDDR5 VRAM, 8GB 2,666MHz DDR4 RAM और 512GB का स्टोरेज है जिसे 1TB तक बढ़ाया जा सकता है. कनेक्टिविटी के लिए VivoBook S14 में वाईफाई 6, ब्लूटूथ v5.0, यूएसबी 3.2 जेन 1 टाइप सी पोर्ट, यूएसबी 3.2 जेन 1 टाइप ए पोर्ट, दो यूएसबी 2.0 टाइप ए पोर्ट्स, HDMI 1.4 और एक SD कार्ड रीडर मौजूद है. इसके अलावा 50Wh की बैटरी दी गई है.

VivoBook Ultra K14-
इस लैपटॉप में 14 इंच की फुल एचडी LED स्क्रीन मिलेगी, जिसका रेजोल्यूशन 1920 x 1080 पिक्सल है. इसमें 10th जनरेशन Intel Core i5-10210U प्रोसेसर का है जो Intel UHD Graphics 620 के साथ है. लैपटॉप में 8GB रैम और 512GB स्टोरेज दिया गया है. पावर बैकअप के लिए लैपटॉप में 42Wh 3-cell lithium-polymer बैटरी मौजूद है. कनेक्टिविटी के लिए डुअल बैंड वाईफाई 6, ब्लूटूथ v5.0, एक यूएसबी 3.2 जेन 1 टाइप सी पोर्ट, एक यूएसबी 3.2 जेन 1 टाइप ए पोर्ट, दो यूएसबी 2.0 टाइप ए पोर्ट्स, एक 3.5mm का कॉम्बो ऑडियो जैक मौजूद है.




Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...

Flipkart Big Billion Days sale 16 अक्टूबर से Samsung, Oppo, Realme सहित किस फोन पर मिल रही कितनी छूट

  Flipkart Big Billion Days Sale के तहत सेल की शुरुआत 16 अक्टूबर से होगी. इसमें SBI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 10 फीसदी रूपये की छूट मिलेगी. Flipkart Plus इस्तेमाल करने वाले सदस्यों के लिए 15 अक्टूबर से ही एक्सेस मिल जाएगा. आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज की सेल 21 अक्टूबर को खत्म होगी. बिग बिलियन डेज सेल में खरीददारों को कपड़ों, स्मार्टफोन, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स आदि पर ऑफ़र और डिस्काउंट मिलेगा. फ्लिपकार्ट के साथ ही अमेजोन पर भी इसी दिन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल होगी. इसके प्राइम सदस्यों को एक दिन पहले ही सेल एक्सेस करने का मौका मिलेगा. यानी 17 से सेल शुरू होगी लेकिन प्राइम मेम्बर एक दिन पहले एक्सेस कर पाएंगे. आपको बताते हैं कि इस सेल में टॉप डील्स कौन सी है. >> 6GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ Poco M2 की कीमत 10499 रूपये होगी. >> Poco M2 और Poco M2 Pro स्मार्टफोन 4000 रुपये की छूट के साथ मिलेंगे। इन दोनों फोन्स को क्रमशः 10,499 रुपये और 12,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. >> Realme C11 6499 रूपये में आएगा. >> Realme Narzo 20 Pro और Realme N...