Skip to main content

सैमसंग ने लॉन्च की नई सर्विस, खरीदने से पहले घर मंगाएं फोन


दक्षिण कोरियाई मोबाइल कंपनी सैमसंग (Samsung) ने ग्राहकों के लिए नई सर्विस की घोषणा की है. सैमसंग ने बिक्री और ग्राहकों को एक्सप्लोर में मदद और गैलेक्सी डिवाइसों को खरीदने में मदद करने के लिए एक्सपीरियंस सैमसंग एट होम (Experience Samsung at Home) सर्विस शुरू की है. नई सेवा न केवल उपभोक्ताओं को अपनी पसंद के गैलेक्सी उपकरणों के लिए होम डेमो बुक करने में मदद करेगी बल्कि वे ऑनलाइन खरीद भी सकते हैं और इसे पास के सैमसंग एक्सक्लूसिव आउटलेट से डिलीवर करवाया जाएगा.  फिलहाल सैमसंग इस नई सर्विस को करीब 900 सैमसंग एक्सक्लूसिव रिटेल आउटलेट्स पर करने जा रहा है. सैमसंग ने बताया कि आने वाले कुछ महीनों में इसे ज्यादा आउटलेट में बढ़ाया जाएगा.

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग इंडिया के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट मोहनदीप सिंह ने कहा, हमने ग्राहकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई उपाय किए हैं क्योंकि इस महामारी से लड़ने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग जरूरी है. इस नई सर्विस के जरिए ग्राहक हमारे प्रॉडक्ट्स को ऑनलाइन देख पाएंगे और खरीद पाएंगे. वहीं, उन्हें करीबी सैमसंग एक्सक्लूसिव स्टोर से ऑफलाइन डिलिवरी मिल जाएगी.


होम डेमो यहां करें बुक
अगर आप सैमसंग की डिवाइस घर मंगाना चाहते हैं तो आप इसे ऑनलाइन बुक सकते हैं. होम डेमो के लिए एक्पीसियंस सैमसंग होम पोर्टल (https://www.samsung.com/in/samsung-experience-store/home-delivery-demo/) पर जाना होगा और यहां अपनी कॉन्टैक्ट डिटेल्स डालकर बुक करें. ग्राहक को अपने नजदीकी सैमसंग स्टोर को चुनना होगा. इसके बाद ग्राहक की डिटेल्स नजदीकी सैमसंग स्टोर को भेजी जाएगी और वो 24 घंटे भीतर आपसे संपर्क करेंगे.

सैमसंग ने यह भी पुष्टि की है कि सभी सैमसंग एक्सपीरियंस कंसल्टेंट (SECs) को सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करने के लिए प्रशिक्षित किया गया है. गैलेक्सी प्रोडक्ट्स की होम डिलीवरी के लिए सभी सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन किया जाता है और लेनदेन डिजिटल चैनल के माध्यम से किया जाता है.


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...