Skip to main content

Call of Duty: Mobile सीज़न 9 नए मैप और इन बदलावों के साथ 16 अगस्त को होगा रिलीज़


Call of Duty: Mobile का नया Season 9 अपडेट 16 अगस्त को जारी होगा। इसकी घोषणा खुद गेम के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट द्वारा हुई है। आगामी सीज़न को 'Conquest' कहा जाएगा और यह गेम में कई नए बदलाव और सुविधाएं लाएगा, जिसमें नए नक्शे, मोड्स, ईवेंट्स, गनस्मिथ फ़ीचर और एक नया रैंक्ड सीरीज़ 6 शामिल हैं। कुछ मल्टीप्लेयर और बैटल रोयाल मोड से जुड़े अपडेट भी हैं और डेवलपर्स ने कुछ दिनों पहले साझा किए गए एक Reddit पोस्ट के जरिए सीज़न 9 में इन परिवर्तनों में से कुछ की जानकारी भी दी है।

कॉल ऑफ ड्यूटी: मोबाइल द्वारा किए रेडिट पोस्ट के अनुसार, सीज़न 9 के साथ गेम में कई बदलाव और सुधार देखने को मिलेंगे, जिनमें प्रमुख हैं गनस्मिथ फीचर और शिपमेंट 1944 मैप। गनस्मिथ प्लेयर्स को अपने हथियारों को बेहतर डेटा और अधिक अटेचमेंट सपोर्ट के साथ बेहतर बनाने का विकल्प देगा। इसके अलावा Shipment 1944 मैप भी जोड़ जाएगा। यह मैप सीज़न 9 के साथ स्टेबल वर्ज़न में एंट्री कर रहा है। इससे पहले इसे पब्लिक बीटा के लिए पेश किया गया था। यह एक मल्टीप्लेयर मैप है, जिसका साइज़ छोटा है और इसमें गेम भी तेज़ और रोमांचक रहेगा। डेवलपर्स का कहना है कि नए शिपमेंट 1944 मैप प्रैक्टिस करने वाले प्लेयर्स के लिए आदर्श होगा।

नए सीज़न में मल्टीप्लेयर लेवल के बदलाव भी होंगे। इसमें अब अनलॉक करने के लिए 10 लोडआउट स्लॉट होंगे। प्रत्येक लोडआउट में कस्टमाइज़्ड हथियार या नए ब्लूप्रिंट हथियारों में से एक को जोड़ा जा सकेगा। हालांकि, अपडेट वर्तमान लोडआउट को रीसेट कर देगा। बैटल रोयाल मोड के लिए, खिलाड़ी प्री-इंस्टॉल किए गए अटैचमेंट के साथ विभिन्न कैटेगरी के हथियारों को पा सकते हैं।

Call of Duty: Mobile के लिए नए बदलाव और सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी 16 अगस्त को अपडेट जारी होने पर मिलेगी। अपडेट से जुड़ी हर खबर को जानने के लिए Gadgets 360 के साथ बने रहें।


 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...