Skip to main content

Camscanner का विकल्प Kaagaz स्कैनर हुआ हिट, 11 लाख यूजर्स कर चुके हैं डाउनलोड


पॉपुलर चीनी डॉक्यूमेंट स्कैनिंग एप Camscanner पर प्रतिबंध लगने के बाद भारतीय यूजर्स अब इसका विकल्प तलाश कर रहे हैं। कुछ भारतीय डेवलपर्स ने इस एप का विकल्प भी बनाया है, लेकिन वे बहुत ज्यादा प्रभावी साबित नहीं हुए। लेकिन कैम स्कैनर के एक विकल्प को यूजर्स बखूबी डाउनलोड कर रहे हैं और खास बात यह है कि ये एप पूरी तरह से भारतीय है।
आईआईटी बोंबे और आईएसबी हैदराबाद के एलुमिनी स्नेहांशु गांधी, आईआईटी कानपुर के एलुमिनी गौरव श्रीश्रीमाल और एआईटी पुणे के एलुमिनी तमनजीत सिंह बिंद्रा ने कागज स्कैनर (Kaagaz Scanner) नाम से इस एप का विकल्प तैयार किया है। इसके डेवलपर्स के मुताबिक इस एप की खूबी है कि यह पूरी तरह से ऑफलाइन है और न ही इस पर विज्ञापन या वाटरमार्क आते हैं। साथ ही इसके इस्तेमाल के लिए इस पर साइन-इन भी नहीं करना पड़ता है। वहीं यह काफी सुरक्षित भी है।
गूगल प्ले स्टोर पर Kaagaz Scanner एप को अभी तक 11 लाख लोग डाउनलोड कर चुके हैं। इसके डेवलपर्स का कहना है कि कैमस्कैनर पर बैन लगने का फायदा इस एप को मिला है, जिसके चलते यह लोगों के बीच काफी तेजी से पहुंच बना रहा है। उनका कहना है कि कैमस्कैनर पर प्रतिबंध लगने के तीन दिन के भीतर ही इसके डाउनलोड करने वालों की संख्या जीरो से दो लाख तक पहुंच गई। वहीं ज्यादातर लोग सोशल मीडिया और व्हाट्सएप के जरिए प्ले स्टोर तक पहुंच रहे हैं।
वहीं सरकार ने भी इस एप को आत्म निर्भर एप चैलेंज और शिक्षा मंत्रालय ने भी स्वीकार्यता दी है। इसके डेवलपर्स का कहना है कि जब प्रधानमंत्री ने आत्म निर्भर भारत और वोकल फॉर लोकल का आह्वान किया तो हमने पाया कि गूगल प्ले स्टोर पर इस कैटेगरी में कोई भी अच्छा भारतीय एप उपलब्ध नहीं थी। जिसके बाद उन्होंने अपनी एप बनाने की योजना बनाई।
फिलहाल इस पर रोज 70 हजार से ज्यादा नए विजिटर्स आते हैं और 1.5 महीने में एक करोड़ से ज्यादा पेज स्कैन हो चुके हैं। वहीं यह एप हिंद्री और अंग्रेजी में भी उपलब्ध है। साथ ही जल्द ही अन्य भाषाओं में भी उपलब्ध होगी। इस एप में डॉक्यूमेंट्स को सुरक्षित रखने के लिए एप लॉक फीचर भी दिया। इसमें यूजर्स जितना चाहें उतने पेज स्कैन कर सकते हैं और उन्हें सीधे ईमेल या व्हाट्सएप पर शेयर कर सकते हैं।



 

Comments

Popular posts from this blog

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...

Flipkart Big Billion Days sale 16 अक्टूबर से Samsung, Oppo, Realme सहित किस फोन पर मिल रही कितनी छूट

  Flipkart Big Billion Days Sale के तहत सेल की शुरुआत 16 अक्टूबर से होगी. इसमें SBI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 10 फीसदी रूपये की छूट मिलेगी. Flipkart Plus इस्तेमाल करने वाले सदस्यों के लिए 15 अक्टूबर से ही एक्सेस मिल जाएगा. आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज की सेल 21 अक्टूबर को खत्म होगी. बिग बिलियन डेज सेल में खरीददारों को कपड़ों, स्मार्टफोन, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स आदि पर ऑफ़र और डिस्काउंट मिलेगा. फ्लिपकार्ट के साथ ही अमेजोन पर भी इसी दिन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल होगी. इसके प्राइम सदस्यों को एक दिन पहले ही सेल एक्सेस करने का मौका मिलेगा. यानी 17 से सेल शुरू होगी लेकिन प्राइम मेम्बर एक दिन पहले एक्सेस कर पाएंगे. आपको बताते हैं कि इस सेल में टॉप डील्स कौन सी है. >> 6GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ Poco M2 की कीमत 10499 रूपये होगी. >> Poco M2 और Poco M2 Pro स्मार्टफोन 4000 रुपये की छूट के साथ मिलेंगे। इन दोनों फोन्स को क्रमशः 10,499 रुपये और 12,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. >> Realme C11 6499 रूपये में आएगा. >> Realme Narzo 20 Pro और Realme N...