Skip to main content

नए अपडेट से बदलेगा एक्सपीरिएंस! एक साथ हो जाएंगी Facebook और Instagram की चैट


Facebook काफी समय से अपनी सर्विसेज़ को मर्ज करने के बारे में सोच रहा है, जिसमें Instagram, फेसबुक मैसेंजर और WhatsApp शामिल हैं. अब एक नए अपडेट में Facebook ने Messenger और Instagram चैट्स को इंटीग्रेट करना शुरू कर दिया है. Instagram और Facebook Messenger चैट्स के नए मर्जर को कई यूज़र्स के लिए जारी किया जा चुका है. इसकी शुरुआत अमेरिका से की गई है.

रिपोर्ट के मुताबिक Instagram ऐप ने यूज़र्स को पॉप-अप देना शुरू कर दिया है कि वे Instagram से ही Facebook Messenger यूज़ कर सकते हैं. एक बार अपडेट होने के बाद इंस्टाग्राम मैसेंजर की कार्यक्षमता को खुद में शामिल कर लेगा, जिसके बाद स्वाइप-अप रिप्लाई और ढेर सारे emojis की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी.

(ये भी पढ़ें- 5 हज़ार से भी कम है इन स्मार्टफोन्स की कीमत, मिलेगा धांसू कैमरा और दमदार बैटरी)



इस नए अपडेट में खासतौर पर चार चीजें नई हैं. पहला- चैट्स के लिए कलरफुल लुक, दूसरा- इमोजी रिएक्शन, तीसरा- मैसेजेस के लिए स्वाइप टू रिप्लाई और चौथा- चैट विद फेसबुक फ्रेंड्स. इसमें सबसे बड़ा बदलाव ये है कि अब Instagram से सीधे Facebook फ्रेंड्स से चैट किया जा सकेगा.
द वर्ज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, Facebook की ओर से iOS और एंड्रॉयड दोनों ही डिवाइसेज के लिए इंस्टाग्राम के मोबाइल ऐप में एक अपडेट भेजा गया है. इसमें एक मैसेज लिखा है कि ये Instagram में मैसेज भेजने का एक नया तरीका है. इसमें कई नए फीचर्स भी मिलेंगे. पता चला है कि भारतीय यूज़र्स के लिए भी नया अपडेट जारी कर दिया गया है. हालांकि, हम इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं कर सकते.

जल्द कर सकेंगे इस्तेमाल!
रिपोर्ट में कहा गया है कि फेसबुक ने अभी अपडेट दिखाना शुरू किया है, हालांकि इंस्टाग्राम यूज़र्स अभी फंक्शनलिटी का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं. ये अलग-अलग प्रोडक्ट और ऐप्स का साथ लाने का Facebook का कदम हो सकता है.

2 साल पहले Facebook के मालिक Mark Zuckerberg इसके लिए काम कर रहे हैं उन्होंने Instagram और WhatsApp को रिब्रैंड कर दिया जो अब Facebook के अंडर में हैं. Mark Zuckerberg  ने तीनों ऐप्स को एक साथ जोड़ने की बात पहले भी कही है. इंस्टाग्राम को Facebook ने 2012 में खरीदा था.



यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर र फॉलो करें.  

 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...