Skip to main content

Facebook ने लॉन्च किया TikTok का क्लोन! Instagram Reels से बनेंगे मस्त वीडियो


फेसबुक ने TikTok की टक्कर में अपने नए फीचर Instagram Reels को लॉन्च कर दिया है. वैसे तो इंस्टाग्राम (Instagram) ने भारत में अपने नए फीचर ‘Reels’ की पिछले महीने टेस्टिंग शुरू कर दी थी. लेकिन अब इसे ऑफिशियल लॉन्च कर दिया है. आपको बता दें कि कंपनी ने अब इसे 50 देशों में एक साथ लॉन्च करने का ऐलान कर दिया है. जिनमें यूएस, भारत, ब्राजील, फ्रांस, जर्मनी, यू.के., जापान, ऑस्ट्रेलिया और अन्य शामिल हैं. इंस्टाग्राम ने पिछले साल इसकी टेस्टिंग Brazil में शुरू की थी और कुछ समय पहले इसे फ्रांस और Germany में एक्सपैंड कर दिया है.

ये नया फीचर ऐसे समय में आया है जब इस सेगमेंट के रहे पॉपुलर ऐप TikTok को भारत के बाद अमेरिका भी बैन करने की तैयारी कर रहा है. भारत सरकार ने Google Play Store और Apple ऐप स्टोर से 59 चीनी ऐप्स से हटा दिया है और भारत में इन्हें बैन कर दिया है.

इस तरह काम करता है Instagram Reels-
Instagram Reels की बात करें तो ये स्टैंडअलोन ऐप नहीं, बल्कि इंस्टाग्राम का ही एक फीचर है. इस ऐप से यूजर्स 15 सेकंड्स के मल्टी क्लिप बना सकते हैं. इस क्लिप में ऑडियो, इफेक्ट्स और नए क्रिएटिव टूल आसानी से ऐड किए जा सकते हैं.


Reel को यूजर्स फीड के तौर पर पोस्ट कर सकेंगे और एक स्टोरी की तरह शेयर भी कर पाएंगे, जो कि 24 घंटे में गायब हो जाएगी. फ़ेसबुक ने कहा है कि इंस्टाग्राम रील्स फ़ीड पर शेयर कर सकते हैं. पब्लिक अकाउंट यूज़र्स से वाइडर इंस्टाग्राम कम्यूनिटी के साथ शेयर कर सकते हैं. रील्स ऐप से कोई भी इंस्टाग्राम पर क्रिएटर बन सकता है और नए ग्लोबल ऑडिएंस तक पहुंच सकता है.

Instagram Reels में ऑडियो, एआर इफेक्ट्स, टाइमर एंड काउंटडाउन, अलाइन और स्पीड टूल्स दिए गए हैं. इन्हें यूज करके शॉर्ट क्लिप्स एडिट किए जा सकते हैं. इंस्टाग्राम इसे क्रिएटर्स के लिए एक अवसर के रूप में भी देखता है, जैसा कि TikTok ने किया था. बस फर्क ये है कि इंस्टाग्राम पहले से ही क्रिएटर्स के साथ पार्टनरशिप में है.


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...