Skip to main content

Flipkart ने लॉन्च किया Nokia Media Streamer, कीमत 3,499 रुपये


Flipkart ने Nokia Media Streamer लॉन्च कर दिया है, जो कि टीवी के लिए नया एंड्रॉयड आधारित स्ट्रीमिंग डिवाइस है। इस डिवाइस की कीमत 3,499 रुपये है, जिसे Flipkart ब्रांडिंग पार्टनरशिप के तहत Nokia ने लॉन्च किया है। नोकिया मीडिया स्ट्रीमर एंड्रॉयड 9 पर काम करता है, जिसमें डेडिकेटिड रिमोट और एचडी रिजॉल्यूशन स्ट्रीमिंग सपोर्ट दिया गया है। अन्य लोकप्रिय स्ट्रीमिंग डिवाइस जैसे Mi TV Stick और Amazon Fire TV Stick की तरह यह स्ट्रीमर भी HDMI पोर्ट के जरिए आपके टीवी में कनेक्ट होगा और इंटरनेट व वाई-फाई के द्वारा स्ट्रीमिंग कॉन्टेंट को कनेक्ट करेगा। नोकिया मीडिया स्ट्रीमर की सेल Flipkart के जरिए 28 अगस्त से शुरू होगी।
 

Nokia Media Streamer specifications and features

हालांकि, यह डिवाइस एंड्रॉयड 9 के साथ लिस्ट किया गया है, Nokia Media Streamer संभवत एंड्रॉयड टीवी 9 पाई पर काम करेगा। इसके अलावा यह कॉम्पेक्ट स्ट्रीमिंग डिवाइस फुल-एचडी रिजॉल्यूशन स्ट्रीमिंग ऑफर करता है और इसमें बिल्ट-इन क्रोमकास्ट और डॉल्बी ऑडियो सपोर्ट भी दिया गया है। नोकिया मीडिया स्ट्रीमर के रिमोट में गूगल असिस्टेंट सपोर्ट और Netflix व Zee5 को समर्पित बटन भी दिया गया है।

नोकिया मीडिया स्ट्रीमर में ऐप्स और ऐप्स डेटा के लिए 1 जीबी रैम और 8 जीबी तक की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसके साथ ही इसमें वाई-फाई कनेक्टिविटी भी मौजूद है। वहीं, इसमें क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ माली 450 जीपीयू भी दिया गया है। बताया गया है कि यह डिवाइस गूगल प्ले स्टोर पर कई ऐप्स को सपोर्ट करता है, जो कि यूज़र्स को विभिन्न प्रकार की सर्विस डाउनलोड व स्ट्रीम करने की इज़ाजत देता है। रिमोट पर दिए गए समर्पित बटन के आधार पर संभावना जताई जा सकती है कि इस डिवाइस में गूगल की अन्य ऐप्स जैसे YouTube और Google Play Movies की तरह ही Netflix और Zee5 भी प्री-इंस्टॉल आ सकते हैं।   
 

Nokia Media Streamer price and competition

नोकिया मीडिया स्ट्रीमर हाल ही में लॉन्च हुए Mi TV Stick को टक्कर दे सकता है, जो कि फुल-एचडी स्ट्रीमिंग सपोर्ट समेत बिल्कुल ऐसी ही स्पेसिफिकेशन व क्षमताओं के साथ आया है, जिसके साथ मी टीवी स्टिक आया था। भारत में मी टीवी स्टिक की कीमत 2,799 रुपये है।

शाओमी अल्ट्रा-एचडी और एचडीआर क्षमता का Mi Box 4K 3,499 की कीमत में पेश करती है, जिसकी कीमत नोकिया मीडिया स्ट्रीमर के सामन ही है। इस सेगमेंट में नोकिया मीडिया स्ट्रीमर Amazon Fire TV Stick को भी टक्कर देगा, जिसकी कीमत 3,999 रुपये है।

दिलचस्प बात यह है कि इसका रिमोट काफी हद तक Flipkart Turbostream के MarQ जैसा ही है, जिसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन एक-दूसरे से काफी मेल खाते है। इसकी कीमत 3,499 रुपये है।


 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...