Skip to main content

Gionee Max की भारत में शुरू हुई बिक्री, कीमत 5999 रुपये, बड़ी स्क्रीन के साथ मिलेगी पावरफुल बैटरी


Gionee ने हाल ही में अपने नए स्मार्टफोन Gionee Max को भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। आज दोपहर 12 बजे से इसकी बिक्री शुरू हो गई है। ग्राहक Gionee Max को ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर खरीद सकते हैं। इस स्मार्टफोन को खास तौर पर उन ग्राहकों के लिए बनाया गया है, जो लंबी बैटरी बैकअप चाहते हैं। यही कारण है कि Gionee Max में 5000mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है। ग्राहक इसे 667 रुपये की सस्ती EMI ऑफर पर भी खरीद सकते हैं
कीमत 

भारतीय बाजार में Gionee Max स्मार्टफोन की कीमत 5,999 रुपये है। कंपनी ने अपने Gionee Max स्मार्टफोन को 2GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज के सिंगल वेरिएंट में लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन ब्लैक, रेड और ब्लू तीन कलर ऑप्शन में बिक्री के लिए उपलब्ध है। 
डिस्प्ले

Gionee Max में 6.1 इंच का HD+ मैक्स डिस्प्ले दिया गया है। इसके डिस्प्ले में वाटरड्रॉप नॉच फीचर दिया गया है, जिसमें यूजर्स को फुल व्यू ड्यू ड्रॉप डिस्प्ले मिलता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसमें 2.5D कर्व्ड ग्लास दिया गया है। इसके डिस्प्ले का स्क्रीन रिजोल्यूशन 720 x 1560 पिक्सल्स है। बेहतर पिक्चर क्वालिटी के लिए इसमें कंपनी ने IPS LCD डिस्प्ले पैनल दिया है।

 
परफॉर्मेंस

Gionee Max के परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें क्वॉड कोर 1.3Ghz प्रोसेसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 32GB की इंटरनल मेमोरी दी गई है। यूजर्स माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए इसकी इंटरनल मेमोरी को 128GB तक बढ़ा सकते हैं। यह स्मार्टफोन Android 9 Pie ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है। 
 
कैमरा फीचर्स

स्मार्टफोन के कैमरा फीचर की बात करें, तो फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में डुअल रियर कैमरा सेट-अप दिया गया है। इसके बैक में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का बोकेह सेंसर दिया गया है। वहीं, स्मार्टफोन में सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 
 
कनेक्टिविटी

Gionee Max में ड्यूल बैंड 4G, वाई-फाई, ब्लूटूथ जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं।


 

Comments

Popular posts from this blog

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...

Flipkart Big Billion Days sale 16 अक्टूबर से Samsung, Oppo, Realme सहित किस फोन पर मिल रही कितनी छूट

  Flipkart Big Billion Days Sale के तहत सेल की शुरुआत 16 अक्टूबर से होगी. इसमें SBI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 10 फीसदी रूपये की छूट मिलेगी. Flipkart Plus इस्तेमाल करने वाले सदस्यों के लिए 15 अक्टूबर से ही एक्सेस मिल जाएगा. आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज की सेल 21 अक्टूबर को खत्म होगी. बिग बिलियन डेज सेल में खरीददारों को कपड़ों, स्मार्टफोन, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स आदि पर ऑफ़र और डिस्काउंट मिलेगा. फ्लिपकार्ट के साथ ही अमेजोन पर भी इसी दिन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल होगी. इसके प्राइम सदस्यों को एक दिन पहले ही सेल एक्सेस करने का मौका मिलेगा. यानी 17 से सेल शुरू होगी लेकिन प्राइम मेम्बर एक दिन पहले एक्सेस कर पाएंगे. आपको बताते हैं कि इस सेल में टॉप डील्स कौन सी है. >> 6GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ Poco M2 की कीमत 10499 रूपये होगी. >> Poco M2 और Poco M2 Pro स्मार्टफोन 4000 रुपये की छूट के साथ मिलेंगे। इन दोनों फोन्स को क्रमशः 10,499 रुपये और 12,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. >> Realme C11 6499 रूपये में आएगा. >> Realme Narzo 20 Pro और Realme N...