Skip to main content

Gmail Down: सात घंटे बाद शुरू हुई जीमेल की सेवा, अभी भी कई सेवाएं हैं ठप


गूगल के जीमेल (Gmail) का सर्वर डाउन हो गया है जिसके कारण भारत समेत कई देशों के यूजर्स ईमेल नहीं भेज पा रहे हैं। कई यूजर्स ने अटैचमेंट फेल होने की भी शिकायत की है। जीमेल के अलावा गूगल ड्राइव, गूगल डॉक्स, गूगल कीप, गूगल चैट और गूगल मीट में भी लोगों को दिक्कत आ रही है।
अपडेट:: करीब सात घंटे तक बंद रहने के बाद गूगल के जीमेल की सेवाएं शुरू हो गई हैं। ई-मेल सेंड और रिसीव हो रहे हैं, हालांकि अभी भी अटैचमेंट और ड्राइव में लोगों को दिक्कत आ रही है। 
इस परेशानी के बारे में गूगल को भी जानकारी हो गई है और गूगल ने कहा है कि वह जल्द-से-जल्द इस एरर को फिक्स करने के लिए काम कर रहा है। वहीं डाउनडिटेक्टर के मुताबिक Youtube के सर्वर में भी समस्या है जिसके कारण लोगों को वीडियो अपलोड करने में परेशानी हो रही है। गू गल ने कहा था कि जीमेल की समस्या 1.30 बजे तक ठीक कर दी जाएगी लेकिन तीन बजे शाम तक भी समस्या जस की तस बनी हुई है, हालांकि गूगल का कहना है कि उसकी टीम फिक्स करने के लिए लगातार काम कर रही है।
 

डाउनडिटेक्टर के मुताबिक Gmail में यह एरर सुबह 9.50 मिनट पर आया है और खबर लिखे जाने तक बना हुआ है। जीमेल में 62 फीसदी लोगों को अटैचमेंट में, 30 फीसदी लोगों को लॉगिन में और 10 फीसदी लोगों को ई-मेल प्राप्त करने में दिक्कत का सामना करना है। गूगल डैशबोर्ड के मुताबिक जीमेल, गूगल ड्राइव, गूगल डॉक्स, गूगल ग्रुप, गूगल चैट, गूगल मीट, गूगल कीप और गूगल वॉयस  की सेवाएं ठप हैं। 

गूगल के मुताबिक जीमेल में ई-मेल भेजने में दिक्कत आ रही है, वहीं गूगल मीट में रिकॉर्डिंग और ड्राइव में फाइल बनाने में लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं एडमिन कंसोल में अपलोडिंग की समस्या है और गूगल चैट में मैसेज पोस्ट करने में दिक्कत आ रही है।

वहीं डाउनडिटेक्टर के मुताबिक यूट्यूब में अपलोडिंग की समस्या सुबह 9 बजे से शुरू हुई है, वहीं 11.52 मिनट पर सबसे ज्यादा दिक्कत हुई है। 60 फीसदी लोगों को वीडियो देखने, 30 फीसदी लोगों को अपलोडिंग और 10 फीसदी को साइट खुलने में परेशानी हुई है।




Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...