Skip to main content

अब Google भारतीयों को उपलब्ध कराएगा नौकरी, यहां से हासिल करें शानदार जॉब

 


कोविड-19 की वजह से जारी लॉकडाउन के चलते लोग वर्क फ्रॉम करने को मजबूर हैं। इस दौरान ऑनलाइन जॉब सर्च में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। ऐसे में Google ने अपने जॉब सर्चिंग ऐप Kormo Job के विस्तार का ऐलान किया है। Kormo Job ऐप को पिछले साल भारत में पेश किया गया था। लेकिन अब Google ने Kormo Job ऐप की रीब्रांडिंग करते हुए इसे भारतभर में उपलब्ध करा दिया है। कंपनी के दावे के मुताबिक Kormo Job ऐप से भारतीयों को जॉब सर्च करने में मदद मिलेगी।

ऐसे हासिल करें जॉब 

Kormo job एक एंड्रॉयड ऐप है, जो Google Play स्टोर पर उपलब्ध है। Kormo ऐप पर अगल-अलग स्किल्स के आधार पर अलग-अलग कैटेगरी की जॉब मौजूद हैं। ऐसे में अपने लिए जॉब सर्च करने लिए यूजर्स को सबसे पहले Google Play स्टोर से Kormo ऐप डाउनलोड करना होगा।

Kormo पर 20 लाख से ज्यादा वेरिफाइड जॉब मौजूद 

Google ने बताया कि उसके प्लेटफॉर्म पर नौकरी खोजने के साथ ही बिजनेस से जुड़े लोग मौजूद हैं। कंपनी के मुताबिक Kormo job प्लेटफॉर्म पर 20 लाख से ज्यादा वेरिफाइड जॉब मौजूद हैं। Google ने बताया कि Zomato और Dunzo जैसी कंपनियां Kormo Job ऐप के जरिए अपने यहां उम्मीदवारों की भर्ती करती हैं। Google की मानें, तो इस तरह की सफलता ने ही उसे भारत में kormo ऐप लॉन्च करने को लेकर प्रोत्साहित करने का काम किया। Kormo Jobs के रीजनल मैनेजर और ऑपरेशन्स लीड Bickey Russell के मुताबिक कोविड-19 के न्यू नॉर्मल दौर में अब जॉब सर्च के विहेवियर में बदलाव देखने को मिला है। ऐसे में कंपनी ने रिमोट इंटरव्यूइंग जैसे फीचर को जोड़ा है। 

LinkedIn से होगी Kormo ऐप की टक्कर 

बता दें कि Google पिछले कुछ वक्त से जॉब सर्च स्पेस में अपनी जगह बनाने को लेकर काम कर रहा है। Google ने इस साल की शुरुआत में अपने सर्च इंजन में जॉब सर्च फीचर को जोड़ा है। Google की तरफ से हाल ही में activity cards फीचर लॉन्च किया गया है। Google के Kormo Job प्लेटफॉर्म की टक्कर भारत में LinkedIn ने होगी, जो मौजूदा वक्त में भारत का बड़ा प्रोफेशनल जॉब नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म है। इसके अलावा भारत में लोकल जॉब सर्च प्लेटफॉर्म जैसे Shine.com, Monster और Naukri.com से भी Kormo Job की टक्कर होगी.  



Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें 

यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर र फॉलो करें.  

Comments

Popular posts from this blog

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...

Flipkart Big Billion Days sale 16 अक्टूबर से Samsung, Oppo, Realme सहित किस फोन पर मिल रही कितनी छूट

  Flipkart Big Billion Days Sale के तहत सेल की शुरुआत 16 अक्टूबर से होगी. इसमें SBI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 10 फीसदी रूपये की छूट मिलेगी. Flipkart Plus इस्तेमाल करने वाले सदस्यों के लिए 15 अक्टूबर से ही एक्सेस मिल जाएगा. आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज की सेल 21 अक्टूबर को खत्म होगी. बिग बिलियन डेज सेल में खरीददारों को कपड़ों, स्मार्टफोन, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स आदि पर ऑफ़र और डिस्काउंट मिलेगा. फ्लिपकार्ट के साथ ही अमेजोन पर भी इसी दिन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल होगी. इसके प्राइम सदस्यों को एक दिन पहले ही सेल एक्सेस करने का मौका मिलेगा. यानी 17 से सेल शुरू होगी लेकिन प्राइम मेम्बर एक दिन पहले एक्सेस कर पाएंगे. आपको बताते हैं कि इस सेल में टॉप डील्स कौन सी है. >> 6GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ Poco M2 की कीमत 10499 रूपये होगी. >> Poco M2 और Poco M2 Pro स्मार्टफोन 4000 रुपये की छूट के साथ मिलेंगे। इन दोनों फोन्स को क्रमशः 10,499 रुपये और 12,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. >> Realme C11 6499 रूपये में आएगा. >> Realme Narzo 20 Pro और Realme N...