Skip to main content

Google ने पेश किया नया फीचर, एंड्रॉयड फोन यूजर के लिए मैसेजिंग और सर्चिंग हुई आसान


Google की तरफ से एक नया फीचर पेश किया गया है। यह नया फीचर Google Assistant को सपोर्ट करेगा। साधारण शब्दों में कहें, तो एंड्रॉयड यूजर्स के लिए फोन इस्तेमाल करना आसान हो जाएगा। मतलब फोन पर कुछ भी सर्च करने या फिर किसी को मैसेज भेजने और कॉलिंग में काफी साहूलियत हो जाएगी। अभी तक एंड्रॉयड यूजर्स के लिए फोन में कुछ भी सर्च करने के लिए Google Search पर विजिट करना होता था और फिर यहां राइट साइड मौजूद छोटे माइक को होल्ड करना होता था। इसके बाद ही आप कुछ सर्च कर सकते थे। लेकिन अब यूजर्स को ऐसा कुछ भी नही करना होगा। एंड्रॉयड यूजर सीधे वॉयस कमांड देकर फोन को ऑपरेट कर सकेंगे। 

ऐसे भेज पाएंगे मैसेज 

फोन पर यूजर को वॉयस कमांड देने के लिए बस  "Hey Google कहना होगा और उसके बाद कुछ भी सर्च किया जा सकेगा। उदाहरण के तौर पर अगर आप राजेश को ऑडियो मैसेज भेजना चाहते हैं, तो आपको कहना होगा "Hey Google, send an audio message to Rajesh. इसके बाद राजेश को मैसेज भेजा जा सकेगा। 

Google का यह नया फीचर फिलहाल अंग्रेजी में उपलब्ध रहेगा। इसके अलावा ब्राजील में अंग्रेजी के साथ पुर्तगाली में भी Google के फीचर का लुत्फ उठाया जा सकेगा। 


क्लिक कर पाएंगे वॉयस कमांड से सेल्फी 

Google Assistant की मदद से आपका ब्राउजर तेज आवाज में वेब आर्टिकल पढ़ सकेगा। जब आपके एंड्रॉयड फोन के वेब ब्राउजर पर कोई वेब आर्टिकल डिस्प्ले होता है, तो आप कह सकते हैं  "Hey Google, read it" or "Hey Google, read this page". इस वॉयस मैसेज के तुरंत बाद तेज आवाज में वेब कंटेंट की रीडिंग शुरू हो जाएगी। कंपनी ने अपने बयान में मंगलवार को कहा कि नया फीचर नजदीकी रेस्टोरेंट ऑफरिंग डिलीवरी की सुविधा का फायदा उठा सकेंगे। आप जैसे ही कहेंगे कि "Hey Google, take a selfie," इसके बाद असिस्टेंट  फोन के फ्रंट कैमरा आपकी फोटो क्लिक कर देगा। इसके अलावा इस नए फीचर से फोन के जरिए दोस्तों के साथ आर्टिकल, फोटो साझा कर पाएंगे.  


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें 

यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर र फॉलो करें.  

Comments

Popular posts from this blog

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...

Flipkart Big Billion Days sale 16 अक्टूबर से Samsung, Oppo, Realme सहित किस फोन पर मिल रही कितनी छूट

  Flipkart Big Billion Days Sale के तहत सेल की शुरुआत 16 अक्टूबर से होगी. इसमें SBI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 10 फीसदी रूपये की छूट मिलेगी. Flipkart Plus इस्तेमाल करने वाले सदस्यों के लिए 15 अक्टूबर से ही एक्सेस मिल जाएगा. आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज की सेल 21 अक्टूबर को खत्म होगी. बिग बिलियन डेज सेल में खरीददारों को कपड़ों, स्मार्टफोन, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स आदि पर ऑफ़र और डिस्काउंट मिलेगा. फ्लिपकार्ट के साथ ही अमेजोन पर भी इसी दिन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल होगी. इसके प्राइम सदस्यों को एक दिन पहले ही सेल एक्सेस करने का मौका मिलेगा. यानी 17 से सेल शुरू होगी लेकिन प्राइम मेम्बर एक दिन पहले एक्सेस कर पाएंगे. आपको बताते हैं कि इस सेल में टॉप डील्स कौन सी है. >> 6GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ Poco M2 की कीमत 10499 रूपये होगी. >> Poco M2 और Poco M2 Pro स्मार्टफोन 4000 रुपये की छूट के साथ मिलेंगे। इन दोनों फोन्स को क्रमशः 10,499 रुपये और 12,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. >> Realme C11 6499 रूपये में आएगा. >> Realme Narzo 20 Pro और Realme N...