Skip to main content

अब बिना ऐप खोले देख सकेंगे किसी की भी प्रोफाइल, Instagram में आया QR code फ़ीचर, इस तरह करें जनरेट

 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम (Instagram) अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर लेकर आया है. इंस्टाग्राम में कंपनी ने QR कोड का सपोर्ट देना शुरू कर दिया है. कुछ समय पहले से इसकी टेस्टिंग की जा रही थी और इसे अब सभी यूज़र्स के लिए जारी कर दिया गया है. ये QR कोड किसी भी थर्ड पार्टी ऐप से स्कैन किया जा सकता है. इसके साथ ही बिना इंस्टाग्राम ओपन किए ही आप QR कोड के जरिए किसी की भी प्रोफाइल देख सकते हैं. बता दें कि Instagram QR कोड को जापान में एक साल पहले ही शुरू कर दिया गया था. हालांकि बाकी देशों में इस फीचर को अब रोलआउट किया गया है.

इंस्टाग्राम पर अपना बिज़नेस चलाने वाले लोगों के लिए ये बेहद उपयोगी होगा. इससे बिजनेसमैन अपना बिजनेस प्रोम कर सकते हैं क्योंकि इन दिनों इन दिनों इंस्टाग्राम से शॉपिंग भी जमकर की जा रही है. इस क्यूआर कोड को प्रिंट किया जा सकता है और कई ऐसी जगहों पर लगाया जा सकता है, जहां लोग इन्हें देख सकें जैसे स्टोर आदि. जो लोग कंपनी में रूचि रखते हैं, वे क्यूआर कोड को स्कैन करके इंस्टाग्राम पर उनकी प्रोफाइल को चेक कर सकते हैं.


इस तरह करें QR कोड जनरेट-
>> सबसे पहले QR कोड को जनरेट करने के लिए यूजर्स को इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर मौजूद सेटिंग्स मैन्यू पर जाएं.
>> वहां क्यूआर कोड पर टैप करने का ऑप्शन है, कुछ यूजर्स को अभी भी वहां नेमटैग दिख सकता है लेकिन वह QR कोड में ही बदलेगा.
>> टैप करते ही आपके यूज़रनेम के साथ QR कोड का इमेज तैयार मिलेगा.
>> इसे सेव करके इमेज के तौर पर शेयर भी किया जा सकता है.
>> आप यहां से QR कोड का बैकग्राउंड इमेज भी बदल सकते हैं.

आपको बता दें कि इससे पहले कंपनी ने एक सिस्टम सेट किया था जिसे नेमटैग कहा जाता था जिसे इंस्टाग्राम कैमरा से स्कैन किया जा सकता था. यह फीचर अब पूरी तरह नए क्यू आर कोड में बदल गया है. लोग केवल कोड को स्कैन कर और जानकारी को एक्सेस कर सकते हैं.


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें 

यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर र फॉलो करें.  

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...