Skip to main content

Instagram, Youtube के 23.5 करोड़ यूज़र्स का डेटा खतरे में! लीक हो गई फोटो, फोन नंबर और अड्रेस


गूगल के यूट्यूब, (Youtube) फेसुबक के इंस्टाग्राम (instagram) और बाइटडांस के टिकटॉक (TikTok) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. पता चला है कि इन तीनों प्लैटफॉर्म के करीब 23.5 करोड़ यूज़र्स का डेटा लीक हो गया है. रिपोर्ट के मुताबिक यूज़र्स के पर्सनल प्रोफाइल (personal profile) के डेटा को डार्क वेब पर बेच दिया गया है. प्रो-कंज्यूमर वेबसाइट Comparitech के सिक्योरिटी रिसर्चर ने कहा इस डेटा ब्रीच के पीछे ‘unsecured data’ है. फोर्ब्स की रिपोर्ट में सिक्यॉरिटी रिसर्चर्स के हवाले से कहा गया है कि लीक हुआ डेटा अलग-अलग डेटासेट्स पर पहुंच चुका है.

इनमें से जो दो सबसे खास डेटा सेट हैं उन पर लगभग 10 करोड़ यूज़र्स का डेटा सेव है. इसमें उन यूज़र्स के भी प्रोफाइल हैं जिन्हें इंस्टाग्राम से हटा दिया गया है. तीसरा सबसे बड़ा डेटा सेट 4.2 करोड़ टिकटॉक यूज़र्स का था, इसके बाद लगभग 40 लाख डेटा सेट YouTube यूज़र्स की प्रोफाइल थी. रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि इनमें मौजूद हर पांच रिकॉर्ड में से एक में यूज़र का फोन नंबर, अड्रेस, प्रोफाइल नेम, फुल रियल नाम, प्रोफाइल फोटो, अकाउंट डिस्क्रिप्शन के साथ फॉलोअर्स की संख्या और लाइक्स के सारी डीटेल भी मौजूद हैं.

Comparitec के एडिटर Paun Bischoff ने कहा कि स्पैमर्स और साइबर क्रिमनल्स के लिए ये जानकारियां काफी काम की हैं, जिससे वह फिशिंग कैंपेन चलाते हैं. रिसर्चर्स के मुताबिक लीक डेटा के पीछे डीप सोशल नाम की एक कंपनी का हाथ है, जिसने 2018 में फेसबुक और इंस्टाग्राम यूजर्स के प्रोफाइल को स्क्रैप करने के बाद बैन कर दिया था. हालांकि कंपैरिटेक की रिपोर्ट में कहा गया है कि सोशल डेटा ने डीप सोशल के साथ किसी भी तरह के कनेक्शन से इनकार कर दिया है.
कंपैरिटेक ने बताया कि डेटा मार्केटिंग कंपनी सोशल डेटा ने रिपोर्ट किए जाने के बाद अनसिक्यॉर्ड डेटा बेस को बंद कर दिया था. इस महीने की शुरुआत में ही ShinyHunters नाम के हैकर ग्रुप ने 18 कंपनियों के 38.6 करोड़ यूज़र्स के डेटा की चोरी की थी.  ब्लीपिंग कंप्यूटर की मानें को शाइनी हंटर्स ने इस डेटाबेस को एक फोरम पर अपलोड कर दिया था जहां से कोई भी फ्री में डाउनलोड कर सकता था.


 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...