Skip to main content

Intel पर हुआ साइबर अटैक, 20GB डाटा में लगी सेंध

 

प्रमुख चिपसेट निर्माता कंपनी इंटेल (Intel) साइबर अटैक की शिकार हो गई है। इस बैकिंग में हैकर्स ने कंपनी को 20 जीबी डाटा का चूना लगाया है जिनमें महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल हैं, हालांकि अभी तक हैकर की पहचान नहीं हुई है।रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि चोरी हुए 20 जीबी डाटा में गोपनीय और सीक्रेट डाटा जानकारी है। रिपोर्ट के मुताबिक लीक डाटा में BIOS कोड और डी-बगिंग कोड भी शामिल हैं। शुरुआती जांच में कहा जा रहा है कि यह डाटा लीक इंटेल रिसोर्स और डिजाइन सेंटर से लीक हुआ है।स्विस सॉफ्टवेयर डेवलपर टिल कोट्टमन ने इंटेल डाटा लीक के बारे में ट्वीट करके जानकारी दी है। उन्होंने अपने एक ट्वीट में कहा है कि इस साल की शुरुआत में ही उन्हें एक हैकर से इस हैकिंग के बारे में जानकारी मिली थी। सामने आए स्क्रीनशॉट के मुताबिक चोरी हुआ डाटा में इंटेल का रोडमैप और गोपनीय जानकारी के साथ प्रोसेसर के कई सारे वर्जन की भी जानकारियां शामिल हैं। इसके अलावा इसमें मार्केटिंग के कुछ टेंप्लेट्स भी हैं।
बता दें कि हाल ही में प्रमुख कैमरा निर्माता कंपनी कैनन (Canon) साइबर अटैक की शिकार हुई है। इस साइबर अटैक के बाद कैनन का image.canon क्लाउड स्टोरेज सेवा ठप हो गई है। इसके अलावा इस हैकिंग के बाद कंपनी की अमेरिकी वेबसाइट और कई इंटरनल एप्लिकेशन भी बंद हो गए हैं।
कैनन ने इस हैकिंग के बारे में अभी तक विस्तार से कोई जानकारी मुहैया नहीं कराई है लेकिन कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक कैनन पर मेज रैनसमवेयर (Maze ransomware) अटैक हुआ है। इस साइबर अटैक के बाद कैनन ने image.canon वेबसाइट पर एक नोट भी पब्लिश किया है।

Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें  यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर र फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...