Skip to main content

मेड इन इंडिया iPhone 12 के लिए करना होगा इंतजार, जानिए कब भारत में होगा लॉन्च


प्रीमियम स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Apple भारत में घरेलू स्तर पर iPhone 12 सीरीज के निर्माण की तैयारी कर रही है। हालांकि अभी भारतीयों को मेड इन इंडिया iphone 12 सीरीज के स्मार्टफोन के लिए लंबा इंतजार करना होगा। iphone 12 सीरीज को भारत में अगले साल के मध्य तक लॉन्च किया जा सकता है। 

Apple 10,000 लोगों की करेगी हायरिंग 

Apple के ताइवान कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चर्स Wriston ने बेंग्लुरु स्थित कंपनी के नारासापुरा प्लांट में नए iPhone का प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। इस प्लांट में कंपनी ने करीब 2,900 करोड़ रुपए का निवेश किया है और Wriston की इस नए प्लांट में करीब 10,000 कर्मचारियों की हायरिंग की योजना है। यह प्लांट इस साल अक्टूबर तक पूरी तरह से काम करना शुरू कर देगा। मौजूदा वक्त में इस प्लांट में करीब 1000 कर्मचारी काम कर रहे हैं। iPhone 12 हाल ही में मेक इन इंडिया मुहिम में शामिल हुआ है। Apple की तरफ से हाल ही में चेन्नई के Foxconn प्लांट में iPhone 11 की असेंबलिंग शुरू हुई है। इसके साथ ही Apple कंपनी इस साल के अंत तक iPhone SE 2020 की असेंबलिंग शुरू कर देगा। 

 12 अक्टूबर को होगा iphone 12 का लॉन्च इवेंट 

कंपनी ने मौजूदा वक्त में घरेलू स्तर पर iPhone 6s और iPhone XR का प्रोडक्शन शुरू किया है। Apple में भारत में iphone के घरेलू निर्माण को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इससे iPhone निर्माता की चीन पर निर्भरता नही रहेगी। घरेलू निर्माण से भारत में iPhone की कीमतों में कमी आ सकती है। साथ ही कंपनी को 22% आयात शुल्क नही चुकाना होगा. iPhone 12 भारत में असेंबल होने वाला फास्टेस्ट फ्लैगशिप iPhone मॉडल होगा. Apple ने iphone 12 सीरीज को इस साल कुछ हफ्तों की देरी से लॉन्च करने का ऐलान किया है। iPhone 12 का लॉन्च इवेंट इस साल 12 अक्टूबर को होगा. 


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें 

यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर र फॉलो करें.  

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...