Skip to main content

Itel ने भारत में लॉन्च किया पहला वायरलेस स्पीकर, 1500mAh की है बैटरी


मोबाइल निर्माता कंपनी Itel अब मोबाइल एसेसरीज बाजार में उतर गई है। हाल ही में कंपनी ने अपना पहला नेकबैंड (रिव्यू) लॉन्च किया था, वहीं अब आईटेल ने अपना पहला ब्लूटूथ स्पीकर IBS-10 भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इस स्पीकर की कीमत 1,299 रुपये है और इसकी बिक्री तमाम स्टोर्स से शुरू हो गई है।

स्पेसिफिकेशन
itel IBS-10 की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 10W का स्टेरियो स्पीकर है जिसके साथ जुगलबंडी के लिए 1500mAh की बैटरी दी गई है। बैटरी को लेकर छह घंटे के ब्लेबैक का दावा किया गया है। स्पीकर में प्ले-पॉज के लिए अलग से एक बटन दिया गया है। इसके अलावा रिसेट पेयरिंग के लिए भी इसी बटन का इस्तेमाल किया जा सकेगा।  स्पीकर में शानदार कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0 दिया गया है। साथ ही ऑडियो कनेक्शन के लिए Aux केबल का भी सपोर्ट है। स्पीकर में एक मेमोरी कार्ड स्लॉट भी दिया गया है। यह स्पीकर ब्लैक कलर वेरियंट में मिलेगा। स्पीकर के साथ फ्री में aux केबल मिलेगा।

बता दें कि मोबाइल ब्रांड आईटेल ने कुछ दिन पहले ही फोन के अलावा स्मार्ट गैजेट के मार्केट में एंट्री मारी है। आईटेल ने एक साथ कई सारे प्रोडक्ट्स लॉन्च किए जिनमें पावरबैंक, कार चार्जर, फिटबैंड, स्पीकर और वायरलेस नेकबैंड शामिल हैं। आईटेल के पहले नेकबैंड IEB-62 की कीमत 1,199 रुपये है। बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए इसमें 14.2mm का ड्राइवर दिया गया है।


 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...