Skip to main content

Jio ने लॉन्च किए दो सबसे बड़े ऑफर, फ्री में मिलेगा IPL मैच देखने का मौका और 215GB डाटा


IPL 2020 शुरू होने में अब एक महीने से भी कम का समय बचा हुआ है। लगभग सभी टीमें यूएई पहुंच गई हैं। हालांकि, BCCI आईपीएल का पूरा शेड्यूल जारी भी नहीं किया। लेकिन, टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने अपने चुनिंदा प्रीपेड प्लान में कथित तौर पर IPL 2020 मुफ्त में लाइव दिखाने के लिए नए प्लान्स की पेशकश की है। इन दोनों प्लान की खास बात है कि इनमें यूजर्स को Disney+Hotstar का सब्सक्रिप्श बिल्कुल फ्री ऑफर किया जा रहा है।

दरअसल, कंपनी ने 499 रुपए और 777 रुपए के दो प्लान की पेशकश की है। इसमें 499 रुपए वाले प्लान को कंपनी ने क्रिकेट पैक के अंदर पेश किया है। इसका मतलब है कि खास क्रिकेट प्रेमियों के लिए ही 499 रुपए वाला पैक लाया गया है। आइए आगे आपको इन दोनों ही पैक के बारे में जानकारी देते हैं।

499 रुपए वाला CRICKET PACK

कंपनी ने 499 रुपए वाले अपने न्यू प्लान को Disney+Hotstar कैटगरी में ही लिस्ट किया है। 499 रुपए वाला फुल सीजन क्रिकेट पैक एक डाटा एड ऑन पैक है। इसमें यूजर्स को 56 दिन की वैधता भी दी जा रही है। इस वैधता के साथ यूजर्स को हर दिन 1.5जीबी डाटा मिलेगा। इसका मतलब यूजर्स को कुल 84GB डाटा दिया जा रहा है।

वहीं, जियो के दूसरे प्लान्स की तरह ही इस प्लान में भी जियो ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन ऑफर किया जाता है। जैसा कि हमने बताया कि अगर ग्राहक इस प्लान को रिचार्ज करवाते हैं तो उन्हें 1 साल के लिए डिज्नी+हॉटस्टार वीआईपी की 399 रुपए की कीमत की मुफ्त मेंबरशिप मिलेगी।

 777 रुपए वाला पैक

अगर बात करें 777 रुपए वाला प्लान की तो इसमें भी यूजर्स को 1 साल के लिए डिज्नी+हॉटस्टार वीआईपी की 399 रुपये की कीमत की मुफ्त मेंबरशिप मिलेगी। वहीं, इस प्लान की वैधता 84 दिन की है, जिसमें डेली 1.5जीबी डाटा और 5जीबी एक्सट्रा डाटा मिलेगा। इसका मतलब है कुल इस रिचार्ज में यूजर्स को 131जीबी डाटा दिया जा रहा है।


इतना ही नहीं इस पैक में जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग ऑफर की जा रही है, जबकि नॉन-जियो नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 3000 मिनट मिलेंगे। साथ ही यूजर्स को इस प्लान में 100 मुफ्त एसएमएस की सुविधा मिलेगी। जियो के दूसरे प्लान्स की तरह ही इस प्लान में भी जियो ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन ऑफर किया जाता है।

इन सभी प्लान में मिलेगा क्रिकेट का कवरेज



Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...