Skip to main content

Jio Phone यूज़र्स को मिला UPI आधारित पेमेंट विकल्प Jio Pay


Jio Phone यूज़र्स को Unified Payments Interface (UPI) सपोर्ट के साथ Jio Pay विकल्प मिलना शुरू हो गया है, यह जानकारी एक रिपोर्ट के द्वारा सामने आई है। यह नया अनुभव फिलहाल कुछ चुनिंदा यूज़र्स के लिए उपलब्ध है, बताया जा रहा है कि यह सुविधा एक साल से भी ज्यादा समय से इंटरनल टेस्टिंग में थी। रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि 15 अगस्त के बाद से इसे जियो फोन यूज़र्स के लिए रोलआउट करना शुरू कर दिया गया है। कुछ पुरानी रिपोर्ट में यह सुझाव दिया गया था कि जियो नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के साथ मिलकर काम कर रही थी, ताकि जियो फोन पर प्रप्राइइटेरी पेमेंट एक्सपीरियंस को इनेबल किया जा सके। बता दें, 5जी सपोर्ट इस फीचर फोन को जुलाई 2017 में लॉन्च किया गया था।

BGR India की रिपोर्ट के अनुसार, शुरुआती रूप में Jio Phone के लिए यूपीआई-आधारित पेमेंट Jio Pay अनुभव को 1 हज़ार यूज़र्स के लिए ज़ारी किया गया है। वेबसाइट पर तीन तस्वीरें साझा की गई है, जिसमें जियो फोन में मौजूद जियो पे की मौजूदगी को दर्शाया गया है। ऐप में कुछ फीचर्स लिस्ट किए गए हैं, जिनके नाम है कुछ इस प्रकार हैं- Tap & Pay, Send Money, Recharge और Accounts। इसके जरिए यूज़र्स अपनी पेमेंट हिस्ट्री को भी देख सकते हैं।

Jio Pay app जियो फोन में पैसे भेजने व पाने के लिए यूपीआई का इस्तेमाल करता है। टैप एंड पे फीचर के लिए इसमें बिल्ट-इन NFC दिए जाने की भी संभावना है।

कथित तौर पर जियो ने जियो फोन में जियो पे लाने के लिए यूपीआई पेमेंट ट्रांसजेक्शन सिस्टम को दोबारा तैयार किया है। जियो फोन KaiOS पर काम करता है। इसके अलावा, सुविधाजनक पेमेंट सर्विस प्रदान करने के लिए ऑपरेटर ने Axis Bank, HDFC Bank, ICICI Bank, IndusInd, Kotak Mahindra Bank, RBL Bank, Standard Chartered, State Bank of India और Yes Bank आदि बैंकों के साथ साझेदारी की है।

Gadgets 360 ने जियो फोन पर जियो पे के संबंध में ज्यादा स्पष्टता के लिए जियो से संपर्क साधा है, जैसे ही कंपनी का जवाब प्राप्त होगा हम आपको इस खबर के जरिए अपडेट कर देंगे।


यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर र फॉलो करें.  

 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...