Skip to main content

देसी मोबाइल ब्रांड Lava ने लॉन्च किया Proudly Indian एडिशन, 1,333 रुपए में फोन खरीदने का मौका


देसी मोबाइल फोन ब्रांड Lava ने 74वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्पेशल #ProudlyIndian पोर्टफोलियो का ऐलान किया है। Lava के इस स्पेशल एडिशन में Lava Z61 Pro, Lava A9 और Lava A5 स्मार्टफोन को बिक्री के लिए पेश किया गया है। ग्राहकों के लिए इन स्मार्टफोन को जल्द रिटेल आउटलेट, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म जैसे flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।  

 Lava के Proudly Indian एडिशन की कीमत

Lava Z61 pro स्मार्ट इस सेल के तहत 5,777 रुपए के रिटेल प्राइस पर उपलब्ध रहेगा। वही Lava A5 फीचर फोन को 1,333 रुपए में खरीदने का मौका होगा, जबकि Lava A9 फीचर फोन को 1,574 रुपए में खरीदने का मौका होगा। 

स्पेसिफिकेशन 

  • Lava Z61 pro के स्पेशल एडिशन स्मार्टफोन में 5.45 इंच की एचडी प्लस फुल व्यू डिस्पले दी गई है। साथ ही इसमें 1.6 GHz ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 2GB रैम और 16GB स्टोरेज ऑप्शन दिया जा रहा है, जिसे microSD कार्ड की मदद से 128GB तक बढ़ाया जा सकेगा। फोन के रियर पैनल पर 8MP का कैमरा दिया गया है,  जो LED फ्लैश लाइट के साथ आएगा। वही फ्रंट में 5MP का कैमरा दिया गया है।
  • Lava A5 फीचर फोन में ट्राई कलर वाला बैक कवर दिया गया है। साथ ही इसमें सुपर अल्ट्रा टेक्नोलॉजी सपोर्ट दिया गया है। फोन में 2.4 इंच QAGA डिस्पले मिलेगा, जो ड्यूल सिम स्लॉट और 32GB एक्सपैंडेबल स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है। पावरबैकअप के लिए फोन में 1000mAh की बैटरी दी गई है, जिसे सिंगल बार चार्ज करके 3 दिनों तक इस्तेमाल किया जा सकेगा।
  • Lava A9 फोन 2.8 इंच QVGA डिस्पले के साथ आता है। साथ ही इसमें Keypad सपोर्ट दिया गया है। फोन के बैक में ट्राई कलर कवर दिया गया है। यह फोन 22 भाषाओं को सपोर्ट करता है। साथ ही सात भाषाओं में टाइपिंग की सुविधा देता है। 

 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...