Skip to main content

Mi 10 यूज़र्स के लिए भारत में MIUI 12 अपडेट रोलआउट प्रक्रिया शुरू

 


Mi 10 यूज़र्स के लिए भारत में MIUI 12 अपडेट रोलआउट करना शुरू कर दिया गया है, जिसकी पुष्टि Xiaomi ने ट्वीट के जरिए दी। पिछले हफ्ते चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने ऐलान किया था कि भारत में चुनिंदा डिवाइस के लिए प्रप्राइइटेरी ऑपरेटिंग सॉफ्टवेयर (OS) अपडेट को पहली लहर में ज़ारी कर दिया जाएगा, जिसमें मी 10 स्मार्टफोन भी शामिल है। आज शाओमी ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि अपडेट को खासतौर पर मी 10 यूज़र्स के लिए फेज़ मैनर में रोलआउट किया जा रहा है। इसके अलावा, लेटेस्ट अपडेट में फोन को एक फन मैजिक क्लोन फीचर भी प्राप्त होगा।

Xiaomi ने ट्विटर के माध्यम से ऐलान किया कि MIUI 12 वर्ज़न v12.0.2.0 को फेज़ मैनर में Mi 10 यूज़र्स के लिए भारत में रोलआउट किया जा रहा है। चूंकि रोलआउट की इस प्रक्रिया को फेज़ मैनर में रोलआउट किया जा रहा है, ऐसे में आपके डिवाइस तक इस अपडेट को पहुंचने में थोड़ा समय भी लग सकता है।

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते ब्रांड ने लाइवस्ट्रीम के जरिए ऐलान किया कि MIUI 12 अपडेट को भारत में विभिन्न स्मार्टफोन को प्राप्त होगा। जिन स्मार्टफोन के लिए यह अपडेट अगस्त में ज़ारी किया जाएगा, उन फोन में Mi 10Redmi Note 9Redmi Note 9 ProRedmi Note 8Redmi Note 8 ProRedmi Note 7 और Redmi Note 7 Pro शामिल है। शाओमी ने फिलहाल बाकि स्मार्टफोन के लिए रोलआउट प्लान की जानकारी साझा नहीं की है। हालांकि, कुछ भारतीय रेडमी नोट 9 यूज़र्स ने कथित रूप से पिछले हफ्ते जानकारी दी थी कि उन्हें यह लेटेस्ट ओएस अपडेट प्राप्त होना शुरू हो गया। यहां तक कि  Poco X2 यूज़र्स ने भी ट्विटर पर ऐलान किया था कि उन्हें भी इस महीने की शुरुआत से यह अपडेट प्राप्त होने लग गया है।

MIUI 12 का वादा है कि वह नया यूआई अनुभव प्रदान करेगा, जिसमें सिस्टम-वाइड एनिमेशन और विज़ुअलाइज़ेशन शामिल हैं। यह इम्प्रूव्ड डार्क मोड के साथ आएगा, जो कि सिस्टम ऐप्स के साथ-साथ थर्ड-पार्टी ऐप्स को भी कवर करेगा। नया ओएस अपडेट एंबियंट लाइट के अनुसार स्क्रीन ब्राइटनेस को भी एडजेस्ट करने में मदद करेगा। इसके अलावा यह अल्ट्रा-बैटरी सेवर मोड के साथ भी आएगा, जिसको लेकर शाओमी का दावा है कि यह फोन के स्टैंडबाय टाइम का विस्तार करने और पावर की खपत को कम करने का काम करता है।

जैसे कि हमने बताया कहा जा रहा है कि मी 10 यूज़र्स को इस अपडेट के साथ मैजिक क्लोन फीचर भी प्राप्त होगा, जो कि यूज़र्स को वर्चुलअल डोपेलगैंगर्स इमेज या फिर अधिक दिलचस्प वीडियो बनाने में मदद करेगा। 


यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर र फॉलो करें.  

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...