Skip to main content

Netflix अब हिंदी में, यूज़र इंटरफेस को मिला देसी अवतार

Netflix ने साढ़े चार साल के इंतज़ार के बाद आखिरकार भारत में अपने यूज़र इंटरफेस का पहला लोकलाइज्ड वर्ज़न 'हिंदी' पेश कर दिया है। इस अपडेट के बाद अब नेटफ्लिक्स पूरी तरह से हिंदी हो चुका है, जिसमें साइन-अप, टाइटल, सर्च व पेमेंट हर चीज़ की सुविधा आपको हिंदी भाषा में मिलेगी। नेटफ्लिक्स हिंदी की सर्विस सभी ऐप्स व डिवाइस पर उपलब्ध होगी, जिसमें मोबाइल फोन, कम्प्यूटर व टीवी आदि सब शामिल है। अपने नेटफ्लिक्स अकाउंट में हिंदी भाषा का इस्तेमाल करने के लिए आपको सबसे पहले Manage Profiles में जाना होगा, वहां से Language में जाकर आप हिंदी भाषा में स्विच कर सकते हैं। आपको बता दें, यह लैंग्वेज सेटिंग्स विकल्प प्रोफाइल-स्पेसिफिक है, यानी कि यदि केवल आप ने ही अपने अकाउंट में हिंदी सेटिंग की है तो केवल आप ही इसे हिंदी में देख सकते हैं, इससे उस अकाउंट के दूसरे सदस्य प्रभावित नहीं होंगे।  


आपको बता दें, हिंदी भाषा इंटरफेस केवल भारतीय सदस्यों तक ही सीमित नहीं होगा, बल्कि यह सुविधा दुनियाभर में उपलब्ध कराई जाएगी। स्ट्रीमिंग सर्विस में हिंदी के अलावा अन्य 26 भाषाएं दी गई हैं, जो है इंडोनेशिया, चीनी, चेक, डेनिश, डच, अंग्रेजी, फिनिश, फ्रेंच, जर्मन, ग्रीक, हिब्रू, हंगेरियन, जापानी, कोरियाई, नॉर्वेजियन, पोलिश, पुर्तगाली, रोमानियाई, स्पेनिश, स्वाहिली, स्वीडिश, थाई, तुर्की और वियतनामी।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें  यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर र फॉलो करें.
 

Comments

Popular posts from this blog

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...

Flipkart Big Billion Days sale 16 अक्टूबर से Samsung, Oppo, Realme सहित किस फोन पर मिल रही कितनी छूट

  Flipkart Big Billion Days Sale के तहत सेल की शुरुआत 16 अक्टूबर से होगी. इसमें SBI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 10 फीसदी रूपये की छूट मिलेगी. Flipkart Plus इस्तेमाल करने वाले सदस्यों के लिए 15 अक्टूबर से ही एक्सेस मिल जाएगा. आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज की सेल 21 अक्टूबर को खत्म होगी. बिग बिलियन डेज सेल में खरीददारों को कपड़ों, स्मार्टफोन, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स आदि पर ऑफ़र और डिस्काउंट मिलेगा. फ्लिपकार्ट के साथ ही अमेजोन पर भी इसी दिन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल होगी. इसके प्राइम सदस्यों को एक दिन पहले ही सेल एक्सेस करने का मौका मिलेगा. यानी 17 से सेल शुरू होगी लेकिन प्राइम मेम्बर एक दिन पहले एक्सेस कर पाएंगे. आपको बताते हैं कि इस सेल में टॉप डील्स कौन सी है. >> 6GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ Poco M2 की कीमत 10499 रूपये होगी. >> Poco M2 और Poco M2 Pro स्मार्टफोन 4000 रुपये की छूट के साथ मिलेंगे। इन दोनों फोन्स को क्रमशः 10,499 रुपये और 12,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. >> Realme C11 6499 रूपये में आएगा. >> Realme Narzo 20 Pro और Realme N...