Skip to main content

Nokia 5.3 इसी महीने होगा इंडिया में लॉन्च, साथ में यह फोन भी लेगा एंट्री

जब से खबर आई है कि नोकिया इंडिया में अपने नए स्मार्टफोन Nokia 5.3 का प्रोडक्शन शुरू कर चुका है तब से ही नोकिया फैन्स व मोबाइल यूजर्स इस फोन का इंतजार कर रहे हैं। नोकिया का मालिकाना हक रखने वाली टेक कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने मार्च महीने में Nokia 8.3 5G, Nokia 5.3, Nokia 1.3 और XpressMusic Nokia 5310 स्मार्टफोन इंटरनेशनल मार्केट में उतारे थे। वहीं अब इन्हीं में से एक नोकिया 5.3 से जुड़ी खबर आ रही है कि Nokia अपने इस फोन को इसी महीने यानि अगस्त में ही भारतीय बाजार में भी लॉन्च कर देगी।

Nokia 5.3 से जुड़ी यह बड़ी खबर द मोबाइल इंडियन ने पब्लिश की है। वेबसाइट ने बताया है कि इस उन्हें प्रोडक्शन से जुड़े सूत्र ने बताया है कि कंपनी नोकिया 5.3 को इसी महीने भारत में लॉन्च कर देगी। इस रिपोर्ट की मानें तो नोकिया की प्लानिंग अकेले Nokia 5.3 की ही नहीं बल्कि साथ में अन्य फोन लॉन्च करने की भी है। हालांकि ये अन्य मोबाइल कौन से होंगे इस जानकारी अभी सामने नहीं आई है। खबर की पुष्टि के लिए अभी कंपनी की आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।

Nokia 5.3

नोकिया इंडिया की लिस्टिंग के अनुसार अगर बात करें Nokia 5.3 स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स की तो 6.55 में इंच का फुल HD+ डिसप्ले दिया गया है, जिसका ऑस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। फोन के टॉप में 2.5D ग्लास और वॉटरड्रॉप नॉच मौजूद है। इसके अलावा फोन में यह स्मार्टफोन 3GB रैम, 4GB रैम और 6GB रैम ऑप्शन के साथ 64GB स्टोरेज के साथ आता है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से फोन के स्टोरेज को 512GB तक बढ़ा सकते हैं। साथ ही फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर की पावर पर काम करेगा।

फोटोग्राफी के लिए Nokia 5.3 स्मार्टफोन के रियर में क्वॉड कैमरा सेटअप दिया गया है। इस कैमरा सेटअप में 13 मेगापिक्सल, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फ्रंट पर 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। वहीं, पावर बैकअप के लिए फोन में 4,000 mAh की बैटरी दी गई है और यह Android 10 आउट ऑफ द बॉक्स पर चलता है। इंटरनेशनल मार्केट में 4 जीबी रैम वाला वेरिएंट 189 यूरो यानि तकरीबन 15,000 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ है।

Nokia C3

इसी हफ्ते चीन में लॉन्च हुआ नोकिया सी3 की बात करें तो कंपनी की ओर से 18:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 1440 × 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.99 इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह फोन को कंपनी की ओर से एंडरॉयड 10 पर लॉन्च किया गया है जो 1.6गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ Unisoc SC9863A चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में आईएमजी8322 जीपीयू भी मौजूद है।

नोकिया सी3 को अंर्तराष्ट्रीय बाजार में 3 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है। यह फोन 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 400 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Nokia C3 एलईडी फ्लैश के साथ एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसी तरह सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में एफ/2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Nokia C3 रियल डुअल सिम फोन है सिमें दो नैनो सिम के साथ ही माइक्रोएसडी कार्ड भी लगाया जा सकता है। यह फोन 4जी वोएलटीई के साथ ही 3.5एमएम जैक व अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां नोकिया सी3 में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 3,040एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। नोकिया सी3 की कीमत 699 युआन यानि तकरीबन 7,500 रुपये के करीब है।

नोकिया 5.3 स्पेसिफिकेशन
परफॉर्मेंस
आठ कोर(2 गीगाहर्ट्ज, क्वाड कोर + 1.8 गीगाहर्ट्ज, क्वाड कोर)
स्नैपड्रैगन 665
3 जीबी रैम
डिसप्ले
6.55 इंच (16.64 सेमी)
268 पीपीआई, आईपीएस एलसीडी
कैमरा
13 + 5 + 2 + 2 एमपी क्वाड प्राइमरी कैमरा
एलईडी फ्लैश
8 एमपी फ्रंट कैमरा
बैटरी
4000 एमएएच
नॉन रिमूवेबल
नोकिया 5.3 प्राइस, लॉन्च की तारीख
एक्सपेक्टेड प्राइस:रु. 15,090
रिलीज की तारीख:September 9, 2020 (अनौपचारिक)
वेरियंट:3 जीबी रैम / 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज
फोन की स्थिति:आने वाला है



 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...