Skip to main content

Nokia ने लॉन्च किया 65 इंच वाला स्मार्ट टीवी, 6 अगस्त से सेल के लिए होगा उपलब्ध

                         

Nokia ने अपने स्मार्ट टीवी पोर्टफोलियो में नया टीवी शामिल करते हुए Nokia 65-inch 4K LED स्मार्ट टीवी को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। जो कि कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर भी सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। नए स्मार्ट टीवी की पहली सेल 6 अगस्त को आयोजित की जाएगी। यह टीवी एंड्राइड 9.0 और ऊपर के सभी वर्जन को सपोर्ट करने में सक्षम है। 

Nokia Smart TV 65-inch स्मार्ट टीवी को भारतीय बाजार में 64,999 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया है। Flipkart से यूजर्स इसे नो कोस्ट ईएमआई ऑप्शन के साथ खरीद सकते हैं। साथ ही इस पर दिए गए ऑफर्स की बात करें तो Standard Chartered बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर यूजर्स को 10 प्रतिशत का इंस्टैंट डिस्काउंट प्राप्त होगा। इसके अलावा RuPay डेबिट कार्ड से पहली ट्रांजेक्शन पर 30 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। 

Nokia Smart TV 65-inch के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Nokia Smart TV 65-inch स्मार्ट टीवी में UHD डिस्प्ले दिया गया है। इसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 2840 x 2160 पिक्ग्सल है और यह 178 डिग्री व्यूइंग एंगल के साथ आता है। अन्य फीचर्स की बात करें तो इस स्मार्ट टीवी में व्यूइंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए डॉल्बी विजन और intelligent dimming मौजूद है। यह 1GHz PureX quad-core Cortex A53 प्रोसेसर से लैस है।

इस स्मार्ट टीवी में 2.25GB रैम और 16GB इंटरनल मेमोरी दी गई है। यह स्मार्ट टीवी Android TV 9.0 Pie ओएस पर काम करता है। खास बात है कि इसमें यूजर्स को इन-बिल्ट क्रोमकास्ट की सुविधा मिलेगी और इसमें Google Play Store, Google Assistant सपोर्ट दिया गया है। टीवी के ऑडियो फीचर्स की बात करें तो यह 24W स्पीकर से लोडेड है और इसमें DTS TruSurround दिया गया हैं कंपनी का कहना है कि यह टीवी शानदार ऑडियो क्वालिटी देने में सक्षम है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, एचडीएमआई, यूएसबी 3.0 और एथरनेट पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...