Skip to main content

OnePlus Nord की एक और कमी आई सामने, यूज़र्स कर रहे हैं ब्लूटूथ को लेकर शिकायत

 


OnePlus Nord यूज़र्स ब्लूटूथ से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं, जिसमें उनका ब्लूटूथ पेयर्ड डिवाइस से ऑटोमैटिकली डिस्कनेक्ट हो जाता है। यूज़र्स लगातार Reddit, Twitter और OnePlus कम्युनिटी फोरम पर इसकी शिकायत कर रहे हैं। जब से वनप्लस नॉर्ड स्मार्टफोन लॉन्च हुआ है, तब से यूज़र्स कई प्रकार की समस्याओं का सामना कर रहे हैं। हालांकि, इन समस्याओं को सुधारने के लिए कंपनी लगातार अपडेट्स भी ज़ारी कर रही है, लेकिन अब तक ब्लूटूथ समस्या का समाधान नहीं निकाला गया है। वनप्लस नॉर्ड यूज़र ने वनप्लस कम्युनिटी फोरम पर अपनी शिकायत करते हुए बताया है कि 2.4GHz वाई-फाई का इस्तेमाल करते हुए ब्लूटूथ डिस्कनेक्ट हो जाता है, लेकिन जब वह 5GHz का इस्तेमाल करते हैं तो ऐसी समस्या नहीं आती।

OnePlus Nord यूज़र्स को ब्लूटूथ कनेक्टिविटी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कुछ ट्वीट की मानें, तो वनप्लस नॉर्ड यूज़र्स एक स्टेबल ब्लूटूथ कनेक्शन प्राप्त करने में असक्षम हैं। यूज़र्स ने Reddit पर अपनी शिकायत की जानकारी देते हुए बताया है कि वह अपने वायरलेस हेडफोन या फिर अन्य फोन से ब्लूटूथ के जरिए एक मिनट भी कनेक्टिड नहीं रह पा रहे हैं। यह समस्या यूज़र्स को वायरलेस हेडफोन पर कुछ भी सुनने या फिर फाइल साझा करने में परेशानी का सबक बन रही है।

वनप्लस कम्युनिटी फोरम पर एक यूज़र ने इस समस्या की जानकारी देते हुए बताया कि वह जब भी 2.4GHz वाई-फाई का इस्तेमाल करते हैं, तो उन्हें ब्लूटूथ समस्या का समना करना पड़ता है। लेकिन 5GHz वाई-फाई के साथ इस तरह की समस्या नहीं आती। यूज़र का दावा है कि 2.4GHz वाई-फाई के साथ उनका ब्लूटूथ हर दूसरे सेकेंड्स डिस्कनेक्ट हो जाता है, लेकिन 5GHz वाई-फाई या मोबाइल डेटा के साथ ब्लूटूथ कनेक्शन स्टेबल रहता है।

हालांकि, वनप्लस के स्टाफ मेंबर ने कम्युनिटी फोरम पर इस यूज़र की शिकायत का रिप्लाई करते हुए अन्य जानकारी देने को कहा। अब-तक कंपनी ने इस समस्या में सुधार नहीं किया है। हमने इस संबंध में वनप्लस से अधिक जानकारी लेने के लिए संपर्क साधा है, जैसे ही जवाब प्राप्त होगा हम लेख के जरिए आपको अपडेट कर देंगे।

गौरतलब है कि इस हफ्ते की शुरुआत में वनप्लस नॉर्ड को OxygenOS वर्ज़न 10.5.5 अपडेट प्राप्त हुआ था, जिसमें बैकग्राउंड में चलने वाले वनप्लस नोट्स की समस्या में सुधार किया गया था। इसके अलावा, इस अपडेट में वनप्लस नॉर्ड की बिजली खपत में भी सुधार पेश किया गया था। इससे पहले OxygenOS वर्ज़न 10.5.4 अपडेट के जरिए सेल्फी कैमरा क्वालिटी और मैक्रो कैमरा परफॉर्मेंस में इम्प्रूवमेंट्स लाई गई थीं।

Comments

Popular posts from this blog

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...

Flipkart Big Billion Days sale 16 अक्टूबर से Samsung, Oppo, Realme सहित किस फोन पर मिल रही कितनी छूट

  Flipkart Big Billion Days Sale के तहत सेल की शुरुआत 16 अक्टूबर से होगी. इसमें SBI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 10 फीसदी रूपये की छूट मिलेगी. Flipkart Plus इस्तेमाल करने वाले सदस्यों के लिए 15 अक्टूबर से ही एक्सेस मिल जाएगा. आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज की सेल 21 अक्टूबर को खत्म होगी. बिग बिलियन डेज सेल में खरीददारों को कपड़ों, स्मार्टफोन, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स आदि पर ऑफ़र और डिस्काउंट मिलेगा. फ्लिपकार्ट के साथ ही अमेजोन पर भी इसी दिन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल होगी. इसके प्राइम सदस्यों को एक दिन पहले ही सेल एक्सेस करने का मौका मिलेगा. यानी 17 से सेल शुरू होगी लेकिन प्राइम मेम्बर एक दिन पहले एक्सेस कर पाएंगे. आपको बताते हैं कि इस सेल में टॉप डील्स कौन सी है. >> 6GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ Poco M2 की कीमत 10499 रूपये होगी. >> Poco M2 और Poco M2 Pro स्मार्टफोन 4000 रुपये की छूट के साथ मिलेंगे। इन दोनों फोन्स को क्रमशः 10,499 रुपये और 12,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. >> Realme C11 6499 रूपये में आएगा. >> Realme Narzo 20 Pro और Realme N...