Skip to main content

POCO लेकर आ रही है​ 120Hz डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन, OnePlus Nord को मिलेगी टक्कर

 


POCO Global ने पिछले ​अपने आधिकारिक ​ट्विटर अकाउंट के जरिए टीजर करते हुए अपने अपकमिंग स्मार्टफोन को लेकर हिंट दिया था। टीजर के मुताबिक कंपनी का अपकमिंग स्मार्टफोन OnePlus Nord को टक्कर देगा। हालांकि अभी तक स्मार्टफोन के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन कंपनी की ओर से सामने आए नए टीजर में इसके स्क्रीन रेजोल्यूशन को लेकर हिंट दिया गया है और इसे देखकर कहा जा सकता है कि POCO के अगले स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट एमोलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है। जो कि OnePlus Nord में इस्तेमाल किया गया है। 

POCO Global के मार्केटिंग मैनेजर Angus Kai Ho Ng ने एक पोस्ट शेयर करते हुए POCO का नया स्मार्टफोन हाई स्क्रीन रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। हालांकि रिफ्रेश रेट का खुलासा नहीं किया गया है लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि कंपनी इस बार 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले पेश करेगी। क्योंकि इससे पहले लॉन्च किए गए POCO F2 Pro स्मार्टफोन में 60Hz रिफ्रेश रेट दिया गया ​था।


ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि नए फोन में कंपनी 90Hz या 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले का उपयोग करेगी। लेकिन इससे पहले कंपनी ने हिंट दिया था कि अपकमिंग स्मार्टफोन OnePlus Nord को टक्कर देगा। ऐसे में यह अनुमान मजबूत हो जाता है कि नए स्मार्टफोन में 120Hz डिस्प्ले दिया जा सकता है।

वैसे अभी तक कंपनी की ओर से नए स्मार्टफोन के नाम या फीचर्स का खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन पिछले दिनों POCO का एक स्मार्टफोन EEC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर मॉडल नंबर M2007J20CG नाम से लिस्ट किया गया था। जहां जानकारी दी गई थी कि POCO के अपकमिंग स्मार्टफोन में 120Hz AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है और यह स्मार्टफोन क्वालकॉम चिपसेट पर पेश किया जाएगा। इसमें 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 64MP क्वाड रियर कैमरा सेटअप जैसे फीचर्स उपलब्ध हो सकते हैं।


Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...