Skip to main content

PUBG Mobile खेलने वाले OnePlus यूज़र्स के लिए खुशखबरी, मिला यह नया फीचर

OnePlus ने घोषणा की है कि लोकप्रिय बैटल रोयाल गेम PUBG Mobile को अब कंपनी की चुनिंदा मोबाइल रेंज पर 90 फ्रेम प्रति सेकेंड (FPS) पर खेला जा सकता है। चीनी दिग्गज ने कहा कि यह सुविधा केवल OnePlus 7 Pro, OnePlus 7T सीरीज़ और OnePlus 8 सीरीज़ पर उपलब्ध होगी। 90 एफपीएस का अनुभव 6 अगस्त से 6 सितंबर तक के लिए उपलब्ध होगा। यह पहली बार है कि PUBG Mobile किसी भी स्मार्टफोन पर 90 FPS पर उपलब्ध होगा। निश्चित तौर पर ज्यादा फ्रेम प्रति सेकंड की दर से खेलने वालों को गेम काफी स्मूथ महसूस होगा और इससे उनके गेम में काफी सुधार भी आ सकता है।

OnePlus ने एक प्रेस रिलीज़ में कहा कि OnePlus 7 ProOnePlus 7T सीरीज़ और OnePlus 8 सीरीज़ यूज़र्स PUBG Mobile को 90 FPS पर खेल सकते हैं। भारत में यह फीचर गुरुवार से शुरू हो गया है। यह फीचर केवल 6 सितंबर तक के लिए पेश किया गया है। ऊपर बताई गई सभी डिवाइसों का स्क्रीन रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ और उससे अधिक है। दिलचस्प बात यह है कि यह अनुभव हाल ही में लॉन्च किए गए OnePlus Nord पर उपलब्ध नहीं होगा, जिसका रिफ्रेश रेट भी 90 हर्ट्ज़ है।

यूं तो 90 एफपीएस गेमप्ले दुनिया भर में उपलब्ध होगा, फिर भी OnePlus ने कहा है कि यह अनुभव जापान, कोरिया और मेनलैंड चाइना में उपलब्ध नहीं होगा।


PUBG Mobile एक बैटल रोयाल गेम है, जहां प्लेयर्स को जीतने के लिए दुश्मनों से तेज़ होना ज़रूरी है। ऐसे में इधर-उधर अच्छे से देखने के लिए स्क्रीन का स्मूथ होना, स्कोप का तुरंत खुलना काफी अहमियत रखता है। और ऐसे में 90 फ्रेम प्रति सेकंड पर गेम खेलना कारगर साबित होगा। ज्यादा रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले में ज्यादा फ्रेम रेट पर गेम खेलना गेमिंग अनुभव को काफी बढ़ा देगा और प्लेयर्स को अन्य प्लेयर्स की तुलना में अधिक फायदा मिलेगा।


पबजी मोबाइल लगातार गेम को बेहतर बनाने का प्रयास कर रहा है। गेम के बीटा वर्ज़न में हाल ही में नया और पहले से बेहतर मैप 
Erangel 2.0 जोड़ा गया है। अब मैप पहले से अधिक आकर्षक दिखता है और मैप में कई एलिमेंट को बदला गया है। इसके अलावा गेम में पहली बार अपग्रेडेबल आउटफिट Golden Pharaoh X-Suit को भी जोड़ा गया है।
Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर र फॉलो करें.
 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...