Skip to main content

Realme Youth Days 2020: Realme 6i ओपन सेल में खरीदने का मौका, जानिए कीमत और ऑफर


Realme  ने आज ​यानि 24 अगस्त से Realme Youth Days सेल शुरू कर दी है और यह सेल 28 अगस्त तक चलेगी। इस सेल में कंपनी के लगभग सभी प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं, जिन पर शानदार ऑफर दिए जा रहे हैं। खास बात यह है कि इस सेल में Realme 6 सीरीज का लेटेस्ट स्मार्टफोन Realme 6i भी लिस्टेड है और यूजर्स इसे फ्लैश सेल के ​बजाय ओपन सेल में खरीद सकते हैं। ग्राहकों को इस स्मार्टफोन की खरीदारी करने पर एक्सचेंज ऑफर मिलेगा। इसके अलावा मोबीक्विक की तरफ इस स्मार्टफोन पर सुपरकैश दिया जाएगा। तो आइए जानते हैं Realme 6i की कीमत और ऑफर के बारे में...

Realme 6i की कीमत 

Realme 6i स्मार्टफोन 4GB रैम +64GB स्टोरेज और 6GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा, जिनकी कीमतें क्रमश: 12,999 रुपए और 14,999 रुपए है। इस स्मार्टफोन को Eclipse ब्लैक और Lunar व्हाइट कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। ऑफर की बात करें तो ग्राहकों को मोबीक्विक के वॉलेट से पेमेंट करने पर 500 रुपए तक का सुपरकैश मिलेगा। इसके अलावा इस स्मार्टफोन को एक्सचेंज ऑफर के साथ खरीदा जा सकेगा। 


Realme 6i के स्पेसिफिकेशन

Realme 6i एंड्राइड 10 ओएस पर काम करता है और इसे octa-core MediaTek Helio G90T चिपसेट पर पेश किया गया है। इसमें 6.5 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले मौजूद है जो कि 90Hz रिफ्रेश रेट और 1,080x2,400 पिक्सल के स्क्रीन रेजोल्यूशन के साथ आता है। इसमें पावर बैकअप के लिए 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,300mAh की बैटरी दी गई है। फोटोग्राफी के लिए Realme 6i में चार रियर कैमरे और सिंगल फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन का प्राइमरी कैमरा 48MP का है। वहीं इसमें 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2MP का डेप्थ सेंसर और 2MP का मैक्रो कैमरा मौजूद है। सेल्फी की सुविधा के लिए इसमें यूजर्स को 16MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी फीचर्स के तौर पर ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस, 4G LTE और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिए गए हैं। 

Realme 6 सीरीज

आपको बता दें कि कंपनी ने मार्च में Realme 6 सीरीज से पर्दा उठाया था। इस सीरीज के तहत Realme 6 pro और Realme 6 को पेश किया गया है। Realme 6 pro के फीचर्स की बात करें तो 6.6 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगा। साथ ही इस फोन में क्वाड कैमरा सेटअप है, जिसमें एक लेंस 64MP का, दूसरा 8MP का अल्ट्रा वाइड, तीसरा 2MP का मैक्रो और चौथा 8MP का टेलीफोटो लेंस है। फोन में इन-डिस्प्ले डुअल फ्रंट कैमरा है जिसमें मेन कैमरा 16MP का और दूसरा लेंस 8MP का वाइड एंगल है। इसके अलावा इस फोन में 4300mAh की बैटरी है और डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट दिया गया है। Realme 6 में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही इस फोन में मीडियाटेक हीलियो G90T प्रोसेसर है। इस फोन में भी चार रियर कैमरे दिए गए हैं, जिनमें मेन कैमरा 64MP का, दूसरा 8MP का वाइड एंगल, तीसरा 2MP का डेफ्थ और चौथा लेंस मैक्रो लेंस है। वहीं फ्रंट में 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर र फॉलो करें.    

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...