Skip to main content

Realme का अल्ट्रा थिन डार्ट चार्जर भारत में जल्द देंगे दस्तक, कंपनी ने किया टीज



ग्लोबल स्मार्टफोन ब्रांड Realme जल्द ही अपने अल्ट्रा थिन सुपर डार्ट चार्जर को भारत में लॉन्च करने वाला है। कंपनी के CEO माधव सेठ ने अपने ट्विटर हैंडल से 65W और 50W के भारत में जल्द लॉन्च होने के बारे में घोषणा की है। कुछ दिन पहले ही Realme ने अपने 10W के वायरलेस चार्जिंग पैड को इंट्रोड्यूस किया है। इसे भारत में 899 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। इस वायरलेस चार्जर के जरिए आप अपने वायरलेस डिवाइसेज जैसे कि Realme Buds Air और स्मार्टफोन्स जैसे कि OnePlus 8 Pro, Samsung Galaxy S20 आदि को चार्ज कर सकते हैं।



Realme ने पिछले दिनों ही अपने 125W वाले Ultra Dart चार्जर को भारत में लॉन्च किया था। इस चार्जर की मदद से 4,000mAh की बैटरी के 3 मिनट के अंदर ही 33 प्रतिशत चार्ज किया जा सकता है। Realme को 2018 में सब ब्रांड के तौर पर इंट्रोड्यूस करने वाली कंपनी OPPO ने भी हाल ही में चार अलग-अलग तरह के चार्जर पेश किए हैं। इनमें 50W के मिनी चार्जर से लेकर 125W तक के अल्ट्रा फास्ट चार्जर्स शामिल हैं। हमें उम्मीद है कि Realme के ये दो अपकमिंग 65W और 50W वाले चार्जर्स भी ठीक उसी तरह के होंगे।

OPPO के 65W वाले AirVOOC वायरलेस चार्जर की बात करें तो यह वायरलेस चार्जर राउंड शेप में आता है। इसकी खास बात यह है कि ये 4,000mAh बैटरी को 30 मिनट में ही फुल चार्ज कर देता है। वहीं, OPPO के 50W वाले मिनी SuperVOOC चार्जर की बात करें तो यह भी काफी तेज चार्जिंग करता है। Realme के इन दोनों वायर्ड चार्जर में ही कुछ इसी तरह के फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। कंपनी अपने इन चार्जर को अलग से बेच सकती है ताकि यूजर्स को अगर फास्ट चार्जर की जरूरत हो तो वो ये खरीद सके।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...