Skip to main content

Realme ने फिर बदल दिया अपना लोगो, अब इस अंदाज में आएगा नजर


स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme ने स्मार्टफोन के अलावा टीवी व मोबााइल एक्सेसरीज के सेगमेंट में भी कदम रख दिया है। साथ ही यह कंपनी यूजर्स के बीच एक विश्वसनीय और मजबूत रिश्ता बनाने में कामयाब रही है। यही वजह है कि कंपनी के फोन फ्लैश सेल पर आते ही कुछ ही सेकेंड में सोल्ड आउट हो जाते हैं। Realme केवन अपने डिवाइसेज को लेकर ही नहीं, बल्कि अपने लोगो की  वजह से भी हमेशा चर्चा में रही हैं। साल 2018 में लॉन्च होने के बाद से अभी तक कंपनी ने लोगो में कई बार बदलाव किया है। यही बदलाव एक बार फिर नजर आया है। नए लोगाो को लेकर कंपनी ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर घोषणा की है।

बता दें कि साल 2018 से लेकर अभी तक तीसरी बार Realme का लोगो बदला गया है और इस बार का लोगो बेहद ही खास व आकर्षक है। कंपनी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर नए लोगो की घोषणा करते हुए इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपडेट भी कर दिया है। नए लोगो की जानकारी देते हुए कंपनी ने अपने यूजर्स से यह भी पूछा है कि 'आपको नया लोगो कैसा लगा?'

बता दें कि कंपनी जल्द ही भारतीय बाजार में अपनी कम कीमत वाली C सीरीज के तहत दो नए स्मार्टफोन लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। कंपनी इस बार C12 और C15 नाम  से स्मार्टफोन को बाजार में उतारने वाली है और इन्हें लेकर अभी तक कई टीजर भी सामने आ चुके हैं। उम्मीद है कि कंपनी इन दोनों स्मार्टफोन को अगले हफ्ते आधिकारिक तौर पर लॉन्च करे। इन दोनों को भी C सीरीज के अन्य स्मार्टफोन की तरह कम कीमत और बेहतरीन फीचर्स के साथ लॉन्च किया जाएगा। 



Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर र फॉलो करें.

 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...