Skip to main content

Redmi K20, Oppo Reno 2, iPhone SE (2020): Flipkart सेल में इन स्मार्टफोन को खरीदें सस्ते में


Apple iPhone SE (2020) और iPhone XR Flipkart के Mobiles Bonanza Sale के तहत कम कीमतों पर उपलब्ध हैं। तीन दिनों की इस सेल में कई अन्य लोकप्रिय स्मार्टफोन पर डील्स और ऑफर्स की पेशकश की जा रही है। फ्लिपकार्ट सेल शुक्रवार, 28 अगस्त तक चलेगी। बिक्री के दौरान Realme X50 Pro 5G, iQoo 3, Oppo Reno 2 और Oppo Reno 10x Zoom पर प्रीपेड और एक्सचेंज डिस्काउंट मिल रहे हैं। इसी तरह, फ्लिपकार्ट चुनिंदा मॉडल पर 1,000 रुपये की अतिरिक्त एक्सचेंज छूट भी दे रहा है। Flipkart सेल के दौरान नया स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहकों को बिना ब्याज़ की किश्त का विकल्प भी मिलेगा।

फ्लिपकार्ट द्वारा बनाए गए एक माइक्रोसाइट के अनुसार, iPhone SE (2020) की कीमत 42,500 रुपये से गिरा कर 35,999 रुपये कर दी गई है। इस कीमत पर ग्राहकों को  64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। इसका 128 जीबी ऑप्शन 47,800 रुपये के बजाय 40,999 रुपये में मिलेगा। इसका टॉप-ऑफ-द-लाइन वेरिएंट 256 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जो यूं तो 58,300 रुपये में बेचा जाता है, लेकिन फ्लिपकार्ट मोबाइल बोनांज़ा सेल के दौरान 50,999 रुपये का मिलेगा। फ्लिपकार्ट फोन के साथ नो कॉस्ट ईएमआई विकल्प और एक्सचेंज डिस्काउंट भी दे रहा है।

Flipkart Mobiles Bonanza सेल के दौरान iPhone XR पर भी 6,501 रुपये की छूट मिल रही है। इसका 64 जीबी वेरिएंट 45,999 रुपये में मिलेगा। इसके अलावा, इसका 128 जीबी विकल्प 57,800 के बजाय 51,999 रुपये में बेचा जा रहा है।

फ्लिपकार्ट की बिक्री में Redmi K20 एक्सचेंज के तहत  19,999 रुपये की रियायती कीमत में बिक रहा है। फोन का 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज कॉन्फिगरेशन अकसर 21,999 रुपये में बेचा जाता है। इसी तरह, Oppo Reno 2F की कीमत 18,990 रुपये के बजाय बिक्री के दौरान 17,990 रुपये हो गई है। ग्राहक Oppo A5s को भी 8,990 रुपये के बजाय 7,990 रुपये में खरीद सकते हैं।

फ्लिपकार्ट Realme X50 Pro 5G, iQoo 3, Oppo A12 और Vivo Y50 पर एक्सचेंज डिस्काउंट भी दे रहा है। इसके अलावा, सेल में Motorola Razr, Oppo Reno 2Z, Oppo Reno 2, Oppo Reno 10x Zoom, Samsung Galaxy A71 और LG G8X ThinQ को प्रीपेड भुगतान के साथ खरीदने पर छूट मिल रही है।



 

Comments

Popular posts from this blog

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...