Skip to main content

Samsung Galaxy M51 लॉन्च के बेहद करीब, फिर सामने आए स्पेसिफिकेशन


Samsung Galaxy M51 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन कथित रूप से Google Play Console लिस्टिंग के जरिए सामने आए हैं। यह स्मार्टफोन भारत में जल्द ही लॉन्च हो सकता है और Amazon पर यह लिस्ट भी किया जा चुका है। Samsung India ने स्मार्टफोन की झलक एक टीज़र वीडियो के जरिए भी दिखाई है, जो कि ट्विटर पर साझा किया गया है। रिपोर्ट्स की मानें, तो यह आगामी Samsung फोन भारत में सितंबर के दूसरे हफ्ते में लॉन्च किया जा सकता है। अब-तक सामने आ चुके लीक्स व टीज़र्स की मानें, तो यह फोन 7,000 एमएएच बैटरी, क्वाड रियर कैमरा सेटअप और इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले व होल-पंच के साथ आएगा, जो कि स्क्रीन के बीचोबीच स्थित होगा।
 

Samsung Galaxy M51 specifications (expected)

Google Play Console लिस्टिंग की जानकारी सबसे पहले MySmartPrice द्वारा दी गई है। लिस्टिंग के अनुसार, Samsung Galaxy M51 फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर Adreno 618 जीपीयू और 8 जीबी रैम के साथ मौजूद होगा। पुरानी रिपोर्ट में भी दावा किया गया था कि यह फोन स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर के साथ आएगा। हालांकि, टिप्सटर सुधांशू का हवाला देते हुए एक रिपोर्ट में बताया गया था कि यह फोन स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर से लैस होगा, जो कि गेमिंग के लिए ऑप्टिमाइज़ किया गया है।

स्क्रीन की बात करें, तो कथित लिस्टिंग में सैमसंग गैलेक्सी एम51 फोन 1080 x 2400 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ लिस्ट है। हालांकि, डिस्प्ले के सटिक डायमेंशन की जानकारी फिलहाल साफ नहीं है। रिपोर्ट का दावा है कि फोन में 6.67 इंच फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले के साथ 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट फीचर होगा। लिस्टिंग में यह भी कहा गया है कि फोन एंड्रॉयड 10 पर काम करेगा। दिलचस्प बात यह है कि लिस्टिंग में दी गई फोन की तस्वीर Amazon और Samsung India के टीज़र जैसी ही है।

Amazon द्वारा बनाई गई माइक्रोसाइट पर Samsung Galaxy M51 फोन होल-पंच कटआउट के साथ दिखा है, जो कि डिस्प्ले के बीचोबीच स्थित है। इसके अलावा Samsung India द्वारा ट्विटर पर साझा की गई 23 सेकेंड की वीडियो में फोन का क्वाड रियर कैमरा सेटअप देखा जा सकता है, जो कि LED फ्लैश मॉड्यूल के साथ स्थित है। फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिखा, तो ऐसे में यह अंदाजा लगाना बेहद सुरक्षित होगा कि इस फोन में इन-डिस्प्ले या फिर साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। यही नहीं, इस टीज़र में यह भी पुष्टि की गई है कि फोन में क्वालकॉम प्रोसेसर और सुपर एमोलेड प्लस डिस्प्ले दिया जाएगा।

अमेज़न लिस्टिंग ने भी फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन की जानकारी शॉर्ट क्विज़ के रूप में दी है। इस क्विज़ में प्रतिभागियों को हिंट  दिया गया है कि ‘think meanest, think monstrous' और सवाल के नीचे दिए गए विकल्पों को चुनने को कहा है। उदाहरण के तौर पर सवाल है, “What will be the battery capacity of Samsung Galaxy M51, the #MeanestMonsterEver?” जवाब के लिए चार विकल्प दिए गए हैं- 6,000mAh, 5,000mAh, 6,500mAh और 7,000mAh। हिंट से अंदाजा लगाएं, तो फोन की बैटरी 7,000 एमएएच की हो सकती है, जिसके साथ फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी प्राप्त होगी।

कैमरा को लेकर बताया गया है कि सैमसंग गैलेक्सी एम51 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, हालांकि सेंसर रिजॉल्यूशन की जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, रिपोर्ट में संकेत दिया गया है कि फोन का प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का हो सकता है, सेकेंडरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का, तीसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का और चौथा कैमरा 5 मेगापिक्सल का हो सकता है। हाल ही में सामने आई समाचार एजेंसी इंडो-एशियन न्यूज सर्विस (IANS) की रिपोर्ट के मुताबिक, स्मार्टफोन की कीमत भारत में 25,000 से 30,000 रुपये के बीच होगी।





 

Comments

Popular posts from this blog

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...

Flipkart Big Billion Days sale 16 अक्टूबर से Samsung, Oppo, Realme सहित किस फोन पर मिल रही कितनी छूट

  Flipkart Big Billion Days Sale के तहत सेल की शुरुआत 16 अक्टूबर से होगी. इसमें SBI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 10 फीसदी रूपये की छूट मिलेगी. Flipkart Plus इस्तेमाल करने वाले सदस्यों के लिए 15 अक्टूबर से ही एक्सेस मिल जाएगा. आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज की सेल 21 अक्टूबर को खत्म होगी. बिग बिलियन डेज सेल में खरीददारों को कपड़ों, स्मार्टफोन, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स आदि पर ऑफ़र और डिस्काउंट मिलेगा. फ्लिपकार्ट के साथ ही अमेजोन पर भी इसी दिन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल होगी. इसके प्राइम सदस्यों को एक दिन पहले ही सेल एक्सेस करने का मौका मिलेगा. यानी 17 से सेल शुरू होगी लेकिन प्राइम मेम्बर एक दिन पहले एक्सेस कर पाएंगे. आपको बताते हैं कि इस सेल में टॉप डील्स कौन सी है. >> 6GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ Poco M2 की कीमत 10499 रूपये होगी. >> Poco M2 और Poco M2 Pro स्मार्टफोन 4000 रुपये की छूट के साथ मिलेंगे। इन दोनों फोन्स को क्रमशः 10,499 रुपये और 12,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. >> Realme C11 6499 रूपये में आएगा. >> Realme Narzo 20 Pro और Realme N...