Skip to main content

देसी ऐप ShareChat में 100 मिलियन डॉलर का निवेश कर सकता है Microsoft

Microsoft-TikTok डील को लेकर काफी समय खबरें सामने आ रही हैं। ऐसे में सभी की नजर इस डील पर टिकी हुई है। वहीं इस डील की चर्चा के बीच एक और खबर सामने आई है कि Microsoft भारत के रीजनल भाषा के सोशल मीडिया ऐप ShareChat में लगभग 100 मिलियन डॉलर का निवेश कर सकता है। एंजेसी की रिपोर्ट के अनुसार फिलहाल वार्ता प्रारंभिक अवस्था में है। बता दें कि ShareChat अपने विस्तार के लिए नए सिरे से फंडिंग करने में जुटा हुआ है। ShareChat के पास देश में 140 मिलियन से अधिक मासिक एक्टिव उपयोगकर्ताओं का यूजर बेस है।

Microsoft से पहले Twitter भी ShareChat में 100 मिलियन डॉलर का निवेश कर चुका है। उस दौरान कंपनी की कीमत 650 मिलियन डॉलर यानि करीब 4800 करोड़ रुपये आंकी गई थी। ShareChat एक देसी ऐप है जो कि कुल 15 रीजनल भाषाओं में उपलब्ध है। इसमें हिंदी, मलयालम, गुजराती, मराठी, पंजाबी, तेलेगु, तमिल, बंगाली, उड़िया, कन्नड़, असमिया, ​हरियाणवी, राजस्थानी, भोजपुरी और उर्दू शामिल हैं। यह ऐप यूजर्स के बीच काफी लोक​प्रिय भी है।

ShareChat ने पिछले महीने कहा था कि उसके शॉर्ट वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म Moj ने लगभग एक हफ्ते में ही Google Play Store से पांच मिलियन डाउनलोड पार कर लिए हैं। इस ऐप को TikTok के बैन होने के बाद बाजार में उतारा गया था। रीजनल भाषा के इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने लागत कम करने के लिए Google Cloud में अपने इन्फ्रास्ट्रेक्चर को पूरी तरह से माइग्रेट कर दिया था। इस ऐप के एक्टिव यूजर्स का एक बड़ा हिस्सा tier-2 और tier-3 शहरों में है। इनमें से अधिकांश 2G नेटवर्क पर निर्भर है।

Microsoft-ShareChat की खबर ऐसे समय में आई है जब Microsoft कथित तौर पर चीन के शॉर्ट-वीडियो मेकिंग ऐप TikTok के वैश्विक व्यापार का अधिग्रहण करने की प्लानिंग कर रहा है। बता दें कि TikTok को भारत में बैन करने के बाद अब यूएस के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी स्पष्ट कर दिया है कि इस ऐप को यूएस में भी बैन किया जाएगा। वहीं अगर Microsoft इस ऐप को खरीद लेता है तो यह चीन की बजाय अमेरिका का ऐप बन जाएगा। 


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें  यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर र फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...